विपक्ष के नेता के पद पर 'नालायक' बैठा? जानिए राहुल गांधी पर क्‍यों भड़के शाहनवाज हुसैन

Rahul Gandhi Shahnawaz Hussain Nalayak : पटना में BJP नेता शहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ‘नालायक’ बताया है. ट्रंप वाले बयान पर गरमाई सियासत, जानिए पूरा मामला.

बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता Shahnawaz Hussain ने आज पटना में Rahul Gandhi को लेकर बड़ा तीखा बयान दिया है. इतना तीखा बयान कि शायद राहुल किसी ने ऐसे बयान की कल्‍पना नहीं की होगी. हालांकि शाहनवाज हुसैन ऐसे बयानों के लिए नहीं जाने जाते मगर आज उन्‍होंने राहुल गांधी को ‘नालायक’ बता दिया.

क्या बोले शाहनवाज

शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी को सीधे सीधे ‘नालायक’ विपक्षी नेता कह डाला है. उन्होंने कहा, राहुल गांधी जिस तरह की हरकत कर रहे है वो विपक्ष के नेता पद के लायक नहीं है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि ‘वो विपक्ष के पद के लायक नहीं हैं, इस पद पर ‘एक नालायक आदमी’ बैठ गया है, जो इस पद के लायक नहीं है’. उन्‍होंने ये बयान पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया.

इसलिए राहुल गांधी को बताया ‘नालायक’

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी लिए ऐसी बात उस सवाल के जवाब में कही, जब उनसे राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया ली गई, जिसमें राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति Donald Trump के इशारे पर चलने वाला प्रधानमंत्री बताया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी ट्रंप के दबाव में है. इस सवाल को सुनते ही शाहनवाज राहुल गांधी ने राहुल गांधी को नालायक बता दिया. उन्होंने सीधे सीधे यह कह डाला कि राहुल गांधी के रूप में विपक्ष के पद पर ‘एक नालायक’ बैठा है.

‘देश संकट में है, एकजुट होने की जरूरत’

शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी को नालायक बताने के बाद यह भी साफ करते नजर आए कि  उन्होंने राहुल गांधी को ‘विपक्ष के पद पर बैठा नालायक लिए ऐसी बात क्‍यों कही. उन्होंने कहा, वो ऐसे बयान देकर देश का माहौल खराब कर रहे हैं. देश और दुनिया में संकट से गुजर रही है. सभी राजनीतिक दलों को एक होना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत अच्‍छी बात कही है कि सभी को एक साथ होना चाहिए. लेकिन राहुल गांधी अभी भी इसी तरह की बदतमीजी कर रहे हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है.

Also Read : Anant Singh : नाम से नहीं, काम से! बेटे की राजनीति में इंट्री से पहले ‘बाहुबली’ ने रखी बड़ी शर्त?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >