राबड़ी आवास से हटने लगे CCTV कैमरे, डेडलाइन से पहले तेज हुई शिफ्टिंग की तैयारी, नए बंगले का बदला रंग

Rabri Devi Bungalow Row: पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है. परिसर से CCTV कैमरे हटाए जा रहे हैं. वहीं, 39 हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी बंगले में मरम्मत और शिफ्टिंग की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं.

Rabri Devi Bungalow Row: राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने की प्रक्रिया अब तेज होती दिख रही है. शुक्रवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरे हटाए जाते देखे गए. इसके बाद यह चर्चा तेज हो गई कि लालू परिवार जल्द ही नए सरकारी आवास में शिफ्ट हो सकता है.

29 जून तक बंगला खाली करने का आदेश

भवन निर्माण विभाग पहले ही राबड़ी देवी को अंतिम नोटिस जारी कर चुका है. विभाग ने उन्हें 29 जून तक सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है. इससे पहले भी कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन अब तक बंगला खाली नहीं किया गया.

39 हार्डिंग रोड पर तेजी से चल रहा काम

39 हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में मरम्मत और साज-सज्जा का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है. पेंटिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग, फर्नीचर शिफ्टिंग और अन्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं. हालांकि परिवार कब तक नए बंगले में शिफ्ट होगा, इस पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

भगवा से हरा हुआ नया बंगला

नए सरकारी आवास का रंग भी पूरी तरह बदल दिया गया है. पहले भगवा रंग में दिखने वाला बंगला अब हरे रंग में रंगा गया है. इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा है. हरे रंग को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राजनीतिक पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है.

पहले था भगवा अब हो गया हरा

29 जून के बाद हो सकती है कार्रवाई

भवन निर्माण विभाग का कहना है कि सरकार पहले ही 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास का आवंटन नंदकिशोर राम के नाम कर चुकी है. लेकिन बंगला खाली नहीं होने से नए आवंटी को अब तक कब्जा नहीं मिल पाया है.

विभाग ने साफ किया है कि यदि 29 जून तक आवास खाली नहीं किया गया तो बिहार सरकारी परिसर अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लालू यादव की सेहत को देखते हुए विशेष व्यवस्था

राबड़ी देवी ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री और भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर बताया था कि लालू प्रसाद यादव कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. डॉक्टरों ने उन्हें संक्रमण और पेंट की गंध से बचाने की सलाह दी है. उन्हें सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में भी परेशानी होती है.

इसी वजह से नए आवास में उनके लिए ग्राउंड फ्लोर पर विशेष कमरा तैयार किया जा रहा है. संक्रमण से बचाने के लिए अलग रहने की व्यवस्था भी की जा रही है.

8 कमरे और 3 बालकनी वाला बड़ा बंगला

39 हार्डिंग रोड का यह सरकारी आवास मंत्रियों को मिलने वाले सबसे बड़े आवासों में शामिल है. इसमें 8 बड़े कमरे और 3 बालकनी हैं. पूरे बंगले में नए मार्बल लगाए जा रहे हैं. गार्डन से लेकर भवन तक पेंटिंग और फिनिशिंग का काम जारी है. सभी कमरों को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है.

Also Read: बिहार में टीचरों के ट्रांसफर का नया नियम लागू, जानिए किसका होगा सबसे पहले तबादला और किसे मिलेगी नई पोस्टिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >