IRCTC Scam Case: राबड़ी देवी का बड़ा दांव, जज पर लगाया पक्षपात का आरोप, केस ट्रांसफर की मांग की

IRCTC Scam Case: आईआरसीटीसी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल कर जज विशाल गोगने की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि केस पूर्व-नियोजित तरीके से चलाया जा रहा है और ट्रांसफर की मांग की है.

IRCTC Scam Case: आईआरसीटीसी से जुड़े कथित घोटाले पर चल रही सुनवाई में अब नया विवाद खड़ा हो गया है. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में एक आवेदन दायर किया है, जिसमें उन्होंने मौजूदा जज विशाल गोगने की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं.

याचिका में राबड़ी देवी ने क्या कहा

अपनी याचिका में राबड़ी देवी ने कहा है कि जज का व्यवहार निष्पक्ष न्याय के अनुरूप नहीं है. वे मामले को एक तयशुदा दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अभी के हालात में इस जज के सामने सुनवाई जारी रहना न्याय के लिए सही नहीं होगा, इसलिए उन्होंने केस को किसी दूसरे न्यायाधीश के पास ट्रांसफर करने की गुजारिश की है.

इस मामले की सुनवाई कर रहे जज विशाल

जज विशाल गोगने इस समय रेलवे होटल बंटवारे से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले की नियमित सुनवाई कर रहे हैं. इसमें राबड़ी देवी, लालू यादव, तेजस्वी यादव सहित कई अन्य पर गंभीर आरोप लगे हैं.

कुछ दिन पहले, 11 नवंबर को भी अदालत ने लालू-राबड़ी द्वारा दाखिल उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने रोज सुनवाई को रोकने या उसमें राहत देने की मांग की थी. अदालत ने उस समय कहा था कि ऐसी मांग न्यायसंगत या व्यवहारिक नहीं है.

इसे भी पढ़ें: रिजल्ट के बाद पहली बार एक्शन में तेजस्वी, टुनटुन यादव सहित 32 भोजपुरी गायकों को भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >