Patna News : तेज बारिश के दौरान एक्टिव रहेंगी क्विक रिस्पांस टीमें

मॉनसून के दौरान शहर में पटना नगर निगम की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) एक्टिव रहेगी. ये टीमें बारिश होने के साथ ही 15 मिनट के अंदर रिस्पांस करेंगी और अपने इलाके में पहुंचेंगी.

संवाददाता, पटना : मॉनसून के दौरान शहर में पटना नगर निगम की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) एक्टिव रहेगी. नगर आयुक्त के निर्देश पर 19 जोन के लिए अलग-अलग 19 टीमें बनायी गयी हैं. ये टीमें बारिश होने के साथ ही 15 मिनट के अंदर रिस्पांस करेंगी और अपने इलाके में पहुंचेंगी. गौरतलब है कि पटना नगर निगम के सभी 75 वार्डों को 19 जोन में बांटा गया है. हर जोन में पांच वार्ड शामिल हैं. पटना के विभिन्न इलाकों में बरसात के बाद न्यूनतम समय में जलनिकासी सुनिश्चित जायेगी. ये टीमें 15 अक्तूबर तक लगातार सक्रिय रहेंगी. टीमों को हर जोन के लिए गाड़ी और जलनिकासी के उपकरण उपलब्ध करा दिये गये हैं.

आम जन 155304 पर करें शिकायत

साथ ही पटना नगर निगम के सभी अंचलों में मशीनों से जलनिकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध है. ऐसे में आम जनों से भी अपील की जा रही है कि अगर उनके इलाके में कोई भी समस्या है, तो वह 155304 पर अपनी शिकायत दर्ज करें. पटना नगर निगम द्वारा उनकी समस्या को कुछ घंटों में ही दूर किया जायेगा. नगर निगम द्वारा 24×7 हेल्पलाइन और 19 क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) रात दिन एक्टिव रहेंगी.

संप हाउस पर लगातार रखी जा रही है नजर

बरसात के शुरू होने से पूर्व से ही आइट्रीपलसी पर कर्मियों की तैनाती की गयी है, जो सभी संप हाउस के वाटर लेवल की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. गौरतलब है कि पटना नगर निगम द्वारा शहर के सभी संप हाउस पर तीनों पालियों में कर्मियों की तैनाती की गयी है. इसके साथ ही सीसीटीवी और वॉकी-टॉकी के माध्यम से लगातार वाटर लेवल के इनलेट व आउटलेट की निगरानी की जा रही है. जलजमाव से निबटने के लिए पटना नगर निगम के पास पर्याप्त इंतजाम हैं, जिसका उपयोग सुचारु रूप से किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >