पीयू : फरवरी के अंत तक कर्मचारियों की प्रोन्नति, एसपी, एमएसीपी, सेवा संपुष्टि व बकाया राशि का हो जायेगा भुगतान

पटना यूनिवर्सिटी (पीयू) में कर्मचारियों व शिक्षकों की मांगें जल्द पूरी हो जायेंगी. इसके लिए यूनिवर्सिटी ने तैयारी तेज कर दी है.

-छुट्टी के बाद भी आज पीयू में होगी बैठक

संवाददाता, पटना

पटना यूनिवर्सिटी (पीयू) में कर्मचारियों व शिक्षकों की मांगें जल्द पूरी हो जायेंगी. इसके लिए यूनिवर्सिटी ने तैयारी तेज कर दी है. कुलपति प्रो नमिता सिंह ने बताया कि शिक्षक और कर्मचारी विश्वविद्यालय के अभिन्न अंग हैं. इनकी सभी समस्याओं को दूर किया जायेगा. उन्होंने कहा कि फरवरी के अंत तक कर्मचारियों की प्रोन्नति, एसपी, एमएसीपी, सेवा संपुष्टि, बकाया राशि का भुगतान आदि लंबित मांगों का निबटारा कर दिया जायेगा. आउटसोर्सिंग कर्मियों को बकाया मानदेय का भुगतान जल्द कर दिया जायेगा. प्रयास किया जा रहा है कि अब आउटसोर्सिंग कर्मियों का मानदेय भी नियमित कर्मचारियों के साथ किया जाये. इस पर भी जल्द निर्णय लिया जायेगा. आउटसोर्सिंग कर्मियों का मानदेय अक्तूबर से नहीं मिला है. अक्तूबर से सभी बकाया का भुगतान कर दिया जायेगा.

छुट्टी के दिन भी शनिवार व रविवार को होगी बैठक

शिक्षकों व कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए शनिवार को छुट्टी होने के बाद भी पीयू खुली रहेगी. छुट्टी के दिन शिक्षकाें की प्रोन्नति के लिए चयन समिति की बैठक होगी. बैठक में शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी होने की संभावना है. इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो नमिता सिंह करेंगी. इस बैठक में 40 के करीब शिक्षकों को प्रोन्नत करने का निर्णय लिया जायेगा. इस बैठक के बाद अंतिम निर्णय को 25 जनवरी सिंडिकेट की बैठक में पास करने के लिए रखा जायेगा. रविवार को भी विश्वविद्यालय बंद रहने के बावजूद शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए विशेष सिंडिकेट की बैठक बुलायी गयी है. कर्मचारियों की लंंबित मांगों पर निर्णय लेने के लिए 29 जनवरी को भी अहम बैठक होगी, जिसमें कर्मचारियों को वेतन निर्धारण करने के लिए निर्णय लिया जायेगा. पीयू में सीनेट की बैठक की तैयारी चल रही है. यह बैठक पहले 30 जनवरी को संभावित थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से अब सीनेट की बैठक फरवरी के प्रथम सप्ताह में होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG PRADHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >