कैंपस : पीयू : यूजी और पीजी के परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ी तिथि

पटना विश्वविद्यालय की ओर से यूजी के सत्र (2024-28) सेमेस्टर 1 और पीजी के सत्र (2023-25) सेमेस्टर 3 की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गयी है.

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से यूजी के सत्र (2024-28) सेमेस्टर 1 और पीजी के सत्र (2023-25) सेमेस्टर 3 की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गयी है. यूजी सेमेस्टर 1 की परीक्षा फॉर्म 26 नवंबर तक बिना फाइन के जमा कर सकते हैं. वहीं फाइन के साथ 30 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इसके अलावा पीजी सेमेस्टर 3 की परीक्षा फॉर्म 25 नवंबर तक फाइन के साथ जमा कर सकते हैं. पीजी की परीक्षा फॉर्म वैसे ही छात्र परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं जिन्होंने सीआइए में कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >