कैंपस : पीयू कर्मचारी संघ ने कुलपति का किया घेराव

संघ के सदस्य मांगों के समर्थन में मुख्य द्वार व सीढ़ी पर धरने पर बैठ गये और कुलपति कार्यालय का घेराव किया. इससे देर शाम तक कुलपति अपने कार्यालय कक्ष में रहे.

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया. संघ के सदस्य मांगों के समर्थन में मुख्य द्वार व सीढ़ी पर धरने पर बैठ गये और कुलपति कार्यालय का घेराव किया. इससे देर शाम तक कुलपति अपने कार्यालय कक्ष में रहे. बाद में कुलपति प्रो केसी सिन्हा ने कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया और उनके मामले में सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया. इससे पूर्व कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण छात्रों को विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं मिल सका. कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कहा कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जायेगा, तो 10 जून से विश्वविद्यालय में तालाबंदी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >