पीयू : सीनेट के 15 सदस्यों के लिए दो मई को होगा चुनाव

पटना विश्वविद्यालय की ओर से सीनेट के 15 शिक्षक सदस्यों के पद के लिए दो मई को चुनाव होगा.

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से सीनेट के 15 शिक्षक सदस्यों के पद के लिए दो मई को चुनाव होगा. चुनावी मैदान से शिक्षकों के नाम वापस लेने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से फाइनल कैंडिडेट की सूची जारी कर दी गयी है. इसमें ग्रुप ए में जेनरल कैटेगरी के दो पदों के लिए डॉ मनोज प्रभाकर और डॉ विजेता सिंह उम्मीदवार हैं. वहीं ग्रुप बी में जेनरल कैटेगरी में एक पद के लिए डॉ अखिलेश कुमार गुप्ता और डॉ सत्येंद्र दत्ता मिश्रा उम्मीदवार हैं. इनके अलावा एसटी कैटेगरी का पद खाली रह गया है. वहीं एसटी कैटेगरी के लिए डॉ बिनय सोरेन शामिल हैं. वहीं ओबीसी कैटेगरी में एक पद के लिए डॉ दिलीप कुमार और डॉक्टर शिवशंकर सिंह मैदान में हैं. वहीं ग्रुप डी जेनरल कैटेगरी के दो पदों पर डॉ नकी अहमद जॉन और डॉ मो जियाउल हसन उम्मीदवार हैं. इसके अलावा ग्रुप इ जेनरल कैटेगरी में डॉ सलीम जावेद, शशि रंजन प्रकाश और डॉ सोवन चक्रवर्ती मैदान में हैं. वहीं यूनिट टू के एससी कैटेगरी में एक पद के लिए डॉ वाल्मीकि राम, दीप नारायण कुमार, डॉ प्रेम प्रकाश पंकज और डॉ रिशु राज शामिल हैं. इसके अलावा एसटी के एक पद के लिए डॉ सुपन प्रसाद सिंह और ओबीसी के दो पद खाली रह गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >