पीयू- मई में शुरू होगी शिक्षकों की प्रोमोशन प्रक्रिया
पटना विश्वविद्यालय में बचे हुए शिक्षकों की प्रोन्नति का कार्य मई महीने में शुरू की जायेगी.
By AMBER MD | Updated at :
संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय में बचे हुए शिक्षकों की प्रोन्नति का कार्य मई महीने में शुरू की जायेगी. पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (पुटा) का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रो नमिता सिंह से मिला. इसमें प्रोमोशन सहित अन्य मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई. शिक्षक संघ के महासचिव सह मीडिया प्रभारी डॉ विभाष रंजन ने बताया की कुलपति ने आश्वासन दिया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर लेवल 10 से 11 व एसोसिएट से प्रोफेसर की प्रोन्नति की प्रक्रिया एक मई से शुरू होगी, जिसे 20 मई तक पूरा कर लिया जायेगा. कुलपति ने चाइल्ड केयर लीव, छह माह का मातृत्व अवकाश, एक साल प्रोबेशन के बाद सर्विस कन्फर्मेशन व एरियर भुगतान पर भी सकारात्मक भरोसा दिया. प्रतिनिधिमंडल ने पुटा के आग्रह पर शिक्षकों को प्रोबेशन पीरियड के दौरान रिसर्च स्कॉलर आवंटन के निर्णय के लिए कुलपति का आभार प्रकट किया. महासचिव ने यह भी जानकारी दी की एक वर्ष सेवा पश्चात सर्विस कन्फर्मेशन का प्रावधान सिंडिकेट से भी पास हो चुका है और जल्द ही अधिसूचना जारी करने का आश्वासन मिला है.