बिहार में एनकाउंटर पर छिड़ी जंग, रामकृपाल यादव बोले- लालू राज में अपराधी ही सम्राट थे

Bihar Crime: भागलपुर और सिवान एनकाउंटर के बाद बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था पर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू-राबड़ी शासन में अपराधियों का राज था. अब सरकार अपराध पर सख्त कार्रवाई कर रही है.

Bihar Crime: बिहार की राजनीति में इन दिनों अपराध, एनकाउंटर और कानून व्यवस्था को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. भागलपुर और सिवान में हाल में हुए पुलिस एनकाउंटर के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं. इसी बीच बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार किया है.

तेजस्वी के आरोपों पर बीजेपी का जवाब

रामकृपाल यादव ने कहा कि आज बिहार की स्थिति पहले से बिल्कुल अलग है. राज्य में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल में अपराधियों का बोलबाला था और वही लोग उस दौर के असली सम्राट थे. अब बिहार में ऐसी सरकार है, जहां अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है और वे खुलेआम घूमने के बजाय छिपने को मजबूर हैं.

अब बिहार में जीरो टॉलरेंस की नीति

बीजेपी नेता ने कहा कि मौजूदा सरकार अपराध और अपराधियों के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जो भी बिहार की शांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसे पुलिस और प्रशासन सख्ती से जवाब देगा. राज्य में अब अमन-चैन का माहौल है और आम लोग खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एनकाउंटर पर जातीय राजनीति का आरोप

हाल ही में दो कथित यादव अपराधियों के एनकाउंटर को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए थे और इसे जातीय रंग देने की कोशिश की थी. तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि बिहार में अपराधी ही सम्राट बन गए हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि विपक्ष अपने पुराने शासनकाल को भूल गया है, जब अपराधियों को खुला संरक्षण मिलता था.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 60 किमी की रफ्तार से आएगी आंधी, 4 मई को 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आपके जिले का कैसा रहेगा हाल

मजदूर दिवस पर एनडीए सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी, बिहार का नाम श्रमिक प्रदेश रखने की दी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >