पीयू : प्रभारी कुलपति प्रो नमिता सिंह ने पदभार किया ग्रहण

पदभार ग्रहण करने से पहले कुलसचिव प्रो अतुल आदित्य पांडेय ने नव नियुक्त कुलपति को गुलदस्ता देकर स्वागत किया

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय के नव नियुक्त प्रभारी कुलपति प्रो नमिता सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने से पहले कुलसचिव प्रो अतुल आदित्य पांडेय ने नव नियुक्त कुलपति को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. नव नियुक्त कुलपति प्रो नमिता सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं के साथ समन्वय स्थापित कर विश्वविद्यालय को संचालित करना पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि यहां कुलपति बनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. क्योंकि मेरे पिताजी ने पटना विश्वविद्यालय से ही पढ़ाई की थी. उनका शोधपत्र आज भी विश्वविद्यालय में जमा है. हमारी कोशिश होगी कि यहां के छात्र पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई भी यहीं से पूरी करें और रिसर्च में हिस्सा लें. इस विश्वविद्यालय का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का गौरव बचाये रखने के लिए रिसर्च जरूरी है. उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की. विश्वविद्यालय की गतिविधि और यहां हो रहे कार्यों की समीक्षा भी की. नव नियुक्त कुलपति ने कहा कि शिक्षक, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की शिकायतें दूर की जायेगी. विद्यार्थी अपनी समस्या लेकर मिल सकते हैं. विश्वविद्यालय में अच्छा शैक्षणिक माहौल बनाने की कोशिश रहेगी. कुलपति के पदभार ग्रहण करने के समय उप कुलसचिव प्रो संजय कुमार, प्रॉक्टर प्रो मनोज कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो बीके लाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >