Ayushman Card: बिहार में अब घर-घर जाकर प्राइवेट एजेंसियां बनायेंगी आयुष्मान कार्ड, जानिये आखिर क्यों पड़ी जरूरत

Ayushman Card: बिहार में आयुष्मान योजना के सभी लाभार्थियों को जोड़ने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है. ऐसे में अब प्राइवेट एजेंसियां घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनायेगी. इसके लिये टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इससे लाभार्थियों को बड़ा फायदा पहुंच सकता है.

Ayushman Card: बिहार में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में अब तेजी आने वाली है. राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के सभी लाभार्थियों को जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने की नयी पहल की है. जो भी लाभार्थी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाये हैं, उनका आयुष्मान कार्ड बनाने का काम प्राइवेट एजेंसियों के जरिये कराया जायेगा. इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है.

कार्ड बनाने के लिये राज्य को 3 भागों में बांटा

जानकारी के मुताबिक, आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए राज्य को तीन भागों उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार और मध्य बिहार में बांटा गया है. यह काम सरकार की तरफ से चयनित तीन निजी एजेंसियों के हवाले होगा. चयनित एजेंसियों के कर्मी सीधे लोगों के घर-घर जाकर ऐसे पात्र लाभार्थियों की पहचान करेंगे. इस दौरान पहचान के बाद मौके पर ही जरूरी प्रक्रिया पूरी की जायेगी. जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनको कार्ड बनाकर सौंपेंगे.

लाभार्थियों को होगी बड़ी सुविधा

फिलहाल लाभुकों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जरूरी कागजात के साथ ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है. ऐसे में अब घर-घर सेवा पहुंचने से लाभार्थियों को कार्ड बनवाने में काफी आसानी होगी.

क्यों पड़ी इस पहल की जरूरत?

जानकारी के मुताबिक, बिहार में आयुष्मान योजना के तहत 1.69 करोड़ परिवार और लाभार्थियों की संख्या 8.45 करोड़ है. अभी तक इसके लाभार्थियों की तरफ से और राज्य सरकार अभियानों के बाद भी सिर्फ 4.12 करोड़ कार्ड ही बनाये गये हैं. ऐसे में कार्ड बनवाने वालों की संख्या 50 प्रतिशत पर ही आकर थम गयी है. यह संख्या आगे नहीं बढ़ रही है. ऐसे में सरकार हर उस लाभार्थी की तलाश के लिए प्राइवेट एजेंसी का सहारा लेने जा रही है.

आयुष्मान कार्ड से क्या होता है फायदा?

सरकार इस योजना का लाभ दिलाने के लिए राज्य के 725 निजी नर्सिंग होम या अस्पतालों के साथ 433 सरकारी अस्पतालों की लिस्ट बना चुकी है. इनमें मरीजों का कैशलेस इलाज होता है. लाभुक को हर साल पांच लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनिमय-2013 के डेटाबेस के आधार पर मिल रही है. सीएम जन आरोग्य योजना राज्य सरकार और आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना केंद्र सरकार की है.

Also Read: बिहार के इस जिले में 5 जनवरी तक स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >