सीनियर वर्ग सुपर लीग में बेगूसराय के पृथ्वी का शतक

मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे सीनियर वर्ग के सुपर लीग के मैच में बेगूसराय की टीम मुजफ्फरपुर के सामने काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गयी है. रविवार को टॉस जीत कर बेगूसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 333 रन बना लिये. बेगूसराय के पृथ्वी राज ने 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.

पटना. मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे सीनियर वर्ग के सुपर लीग के मैच में बेगूसराय की टीम मुजफ्फरपुर के सामने काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गयी है. रविवार को टॉस जीत कर बेगूसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 333 रन बना लिये. बेगूसराय के पृथ्वी राज ने 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मुरारी कुमार 15 रन, अदित्य सोनी 90 रन, पृथ्वी राज 109 रन, भारत कुमार दो रन, अतुल प्रकाश 44 रन और दनिश आलम 9 रन बनाकर आउट हुए. निशित कुमार 45 रन और गुलशन कुमार 12 रन बनाकर क्रीज पर सुरक्षित हैं. मुजफ्फरपुर की ओर से सौरव सिंह के तीन, ठाकुर देवशीश ने दो विकेट झटके. नमन सिंह परासर ने एक विकेट लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >