JP Ganga Path: जेपी गंगा पथ पर लगाई जा रही प्रीफैब दुकानें, पेंटिंग और फिनिशिंग का चल रहा काम, कब होगा वेंडरों को अलॉट?

JP Ganga Path: जेपी गंगा पथ को सजाने का काम लगातार किया जा रहा है. इस बीच अब यहां प्रीफैब दुकानें लगाई जायेंगी. फिलहाल, प्रीफैब दुकानों की पेंटिंग और फिनिशिंग का काम चल रहा है. जिसके बाद वेंडरों के बीच अलॉट कर दिया जायेगा.

JP Ganga Path: जेपी गंगा पथ पर अनियमित रूप से लग रहे ठेलों और दुकानों को हटा दिया गया है. अब पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से यहां प्रीफैब दुकानें लगायी जा रही हैं, जिन्हें व्यवस्थित तरीके से वेंडरों को अलॉट किया जायेगा. पाटलिपुत्र अंचल की कार्यपालक पदाधिकारी पुण्यातरु ने बताया कि करीब 130-150 दुकानों को हटाया गया है.

इतने करोड़ रुपये किये जायेंगे खर्च

कार्यपालक पदाधिकारी की तरफ से यह भी बताया गया कि त्योहारों के दौरान भी दुकानों को हटाया गया था, जिस कारण संख्या कम हो गयी थी. अब इन सभी वेंडरों को नयी और बेहतर सुविधा वाली दुकानें मिलेंगी. दरअसल, स्मार्ट सिटी की इस परियोजना का उद्देश्य गंगा पथ को सुंदर और व्यवस्थित बनाना है. प्रीफैब दुकानों की पेंटिंग और फिनिशिंग का काम चल रहा है. लगभग 15.45 करोड़ रुपये की लागत से बन रही ये दुकानें शहर में नये व्यावसायिक अवसर लायेगी.

सभी दुकानों में मिलेगी ये सुविधाएं

जानकारी के मुताबिक, दीघा गोलंबर से एलसीटी घाट तक इन दुकानों को लगाया जायेगा. हर दुकान में बेसिन, स्लैब, एग्जॉस्ट फैन, लाइट, इलेक्ट्रिक बोर्ड और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इन दुकानों के संचालन और रख-रखाव की जिम्मेदारी पांच सालों तक रहेगी, जिसमें तीन साल की दोष दायित्व अवधि भी शामिल है.

जून महीने से चल रहा दुकान लगाने का काम

दरअसल, जेपी गंगा पथ पर दुकानें लगाये जाने का काम जून महीने से चल रहा है. लेकिन अभी तक सभी प्रीफैब यूनिट्स नहीं लग पायी हैं. काम की धीमी रफ्तार से लोग परेशान हैं. इस बीच धोखाधड़ी की कुछ शिकायतें भी सामने आयी थीं, जिसके बाद नगर निगम और स्मार्ट सिटी की तरफ से लोगों को जागरूक किया गया. अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में लाइजनिंग का कार्य चल रहा है और अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू होने में अभी थोड़ा समय लगेगा.

Also Read: Solar Power Plant: बिहार का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट इस जिले में होगा तैयार, ‘नीचे मछली-ऊपर बिजली’ का सपना होगा पूरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >