सुप्रीम कोर्ट से प्रशांत किशोर को झटका, याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. इसके साथ ही कहा कि जनसुराज पार्टी चाहे तो हाईकोर्ट जाए.

Prashant Kishor: शुक्रवार को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को रद्द करने की याचिका प्रशांत किशोर की तरफ से दायर की गई थी. इस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से ही इनकार कर दिया. कोर्ट की तरफ से कहा गया कि चुनाव रद्द करने की मांग उचित नहीं है. अगर जनसुराज पार्टी चाहती है तो होईकोर्ट जा सकती है.

प्रशांत किशोर ने क्या की थी मांग?

प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की थी. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका में कहा गया था कि चुनाव के एलान के बाद मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई थी. इसे उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताकर आरोप लगाया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया.

खबर अपडेट हो रही है…

Also Read: आज से काम पर लौटे राजस्व कर्मचारी, बैठक में विजय सिन्हा ने क्या-क्या लिए फैसले?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >