पीपीयू : अतिथि शिक्षकों की समिति का गठन, स्थायीकरण की मांग

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू), पटना में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.

पटना. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू), पटना में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें अतिथि शिक्षकों की एक समन्वय समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया. समिति में डॉ संत कुमार को अध्यक्ष, डॉ हिमांशु कुमार को महासचिव, डॉ सूची स्मिता, डॉ चांदना व डॉ चंद्रमोहन त्रिपाठी को उपाध्यक्ष चुना गया. अन्य पदों पर भी कार्यरत अतिथि शिक्षकों को जिम्मेदारी मिली है. बैठक का मुख्य उद्देश्य पीपीयू में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को एक मंच पर संगठित करना व उनके स्थायीकरण को लेकर आगे की रणनीति तय करना था. अतिथि शिक्षकों ने कहा कि वे पिछले तीन से चार वर्षों से लगातार विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य कर रहे हैं और उनका चयन विश्वविद्यालय स्तरीय चयन समिति के माध्यम से हुआ है. अतिथि शिक्षकों ने यह भी उल्लेख किया कि देश के कई राज्यों में विश्वविद्यालय शिक्षकों की सेवा 65 वर्ष की आयु तक सुनिश्चित की गयी है. उन्होंने बिहार सरकार से भी इसी तर्ज पर निर्णय लेने की मांग की. बैठक के अंत में सभी अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि अन्य राज्यों की भांति पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय सहित बिहार के विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा को 65 वर्ष की आयु तक सुरक्षित व स्थायी किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >