पीपीयू : अनुकंपा के आधार पर 17 लोगों की दिया गया नियुक्त पत्र

कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) में अनुकंपा के आधार पर 17 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया. कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि पिछले दिनों सीनेट की बैठक में लिये गये निर्णय का नोटिफिकेशन जारी हुआ और नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त कर्मचारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों कि पालन करेंगे. कुल सचिव प्रो अबु बकर रिजवी ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वह अपने संस्थान के लिए उपयोगी साबित होंगे. इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो राजीव रंजन और सीडीसी प्रो शिव कुमार यादव और मीडिया प्रभारी प्रो तारिक फातमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >