Power Cut in Patna: आज पटना के इन इलाकों में 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, पहले चार्ज कर लें फोन

Power Cut in Patna: राजधानी पटना में आज करीब 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है. बिजली विभाग की तरफ से किए जा रहे रखरखाव के कामों को देखते हुए यह कटौती की जा रही है. इस दौरान बिजली लाइनों पर लटक रहे पेड़ों की छंटाई भी की जाएगी.

Power Cut in Patna: यदि आप पटना के निवासी हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. आज पटना के कई इलाकों में पावर कट की समस्या आ सकती है. बिजली विभाग की तरफ से किए जा रहे रखरखाव के कामों को देखते हुए यह कटौती की जा रही है. दरअसल, जर्जर तार को एरियल बंच केबल में बदलने सहित अन्य प्रोजेक्ट वर्क के लिए 11 केवी 11 केवी नॉर्थ एसकेपुरी फीडर, बोरिंग कैनाल रोड, अशोक राजपथ, पटना विवि, आनंदबाजार ग्रामीण फीडर करीब 5 घंटे के लिए बंद रहेगा. 

क्या है बिजली कटौती की वजह?

बिजली लाइनों और उपकरणों के बेहतर रखरखाव के लिए यह कटौती की जा रही है. बिजली लाइनों पर लटक रहे पेड़ों की छंटाई भी इस दौरान की जाएगी. कुछ बिजली लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा. सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पटना के बोरिंग रोड फाइटर, साउथ एसकेपूरी, सहदेव महतो मार्ग, अशोक राजपथ फीडर से जुड़े इलाके सिया मस्जिद गली, दर्जी टोला, सब्जी बाग, सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान, अशोक राजपथ, दरियापुर मस्जिद हाईटेक गली, में तीन घंटा आपूर्ति ठप रहेगी. 

पटना की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन जगहों पर कटेगी बिजली

वहीं विवेकानंद मार्ग, मानस मार्ग, अमर कुंज, तिलक मार्ग 5 डी गली में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बिजली आपूर्ती बाधित रहेगी. मखिनिया कुआं, बाबू टोला, जीएम रोड, पटना मार्केट, अशोक राजपथ (विश्वविद्यालय फीडर) में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी. इससे पहले पानी भर लें. बिजली से चलने वाले अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करके जरूरी काम निपटा लें. मोबाइल फोन चार्ज कर लें. जानकारी के अनुसार, रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. 

ALSO READ: Patna Metro Update: मेट्रो ट्रैक पहुंचा पटना, पटरी बिछाने का काम शुरू, 15 अगस्त से पहले काम पूरा करने में जुटे अधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >