Lalu Yadav: “कुंभ फालतू है” के बाद लालू यादव के लिए भारत रत्न की मांग को लेकर बिहार में जुबानी जंग, तेजस्वी ने किया पलटवार

Lalu Yadav: लालू यादव ने बीते दिन महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दिया था. इसके बाद से ही सियासत तेज है. अब तेजस्वी यादव ने राजद सुप्रीमो के लिए भारत रत्न की मांग की है. इसको लेकर सत्ता पक्ष लगातार हमलावर है. अब तेजस्वी ने पलटवार किया है. पढ़ें पूरी खबर…

Lalu Yadav: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर सीतामढ़ी के सोनबरसा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने समाज के दबे-कुचले लोगों को आवाज दी है. इसलिए वे भारत रत्न के हकदार हैं. अब तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सता पक्ष के नेता लगातार तेजस्वी यादव और राजद पर निशाना साध रहे है. सता पक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या लालू यादव को जंगलराज के लिए भारत रत्न दिया जाए? अब तेजस्वी यादव ने भी सता पक्ष के बयान पर जवाबी हमला किया है. उन्होंने कहा कि यही तो बीजेपी की मानसिकता है. जब कर्पूरी ठाकुर जीवित थे, तब बीजेपी के लोग उन्हें गाली देते थे.

तेजस्वी यादव ने किया पलटवार

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “इन्होंने (बीजेपी) बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर को गाली देने का काम किया है. इनको अभी समझ नहीं आएगा. अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर को कितने साल बाद भारत रत्न मिला? जो भी महापुरुष हैं उनकी कुर्बानी क्या रही है समाज में क्या योगदान रहा है बाद में पता चलेगा. उस समय जो भी पक्ष या विपक्ष में रहेगा उस समय लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग भी होगी और लोग भारत रत्न देने का काम भी करेंगे.”

इन्हें पिछड़ों के कल्याण से कोई लेना-देना नहीं

RJD नेता तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि इन्होंने (बीजेपी) जातिगत जनगणना के लिए भी मना किया था. इन्हें कर्पूरी ठाकुर के बारे में क्या पता है? ये RSS के स्कूल में पढ़े-लिखे लोग हैं. इन्हें आरक्षण और पिछड़ों के कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है. इन लोगों (बीजेपी) को पीएम मोदी जब स्टैंडअप बोलेंगे तो ये स्टैंडअप हो जाएंगे, जब सिट डाउन तो सिट डाउन हो जाएंगे.”

ALSO READ: Lalu Yadav: “कुंभ फालतू है”, साध्वी निरंजन ज्योति ने लालू यादव के इस बयान पर किया पलटवार, बोलीं- ये शौचालय…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >