पुलिस मुख्यालय ने तेजस्वी यादव के पोस्ट पर लिया संज्ञान

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा राज्य में हुई आपराधिक घटनाओं की गिनती गिनाने वाले एक्स पोस्ट का बिहार पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया है.मुख्यालय ने इस तरह के पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि अनावश्यक टीका -टिप्पणी से पुलिस के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

संवाददाता,पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा राज्य में हुई आपराधिक घटनाओं की गिनती गिनाने वाले एक्स पोस्ट का बिहार पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया है.मुख्यालय ने इस तरह के पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि अनावश्यक टीका -टिप्पणी से पुलिस के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि 2022 में पूरे देश में प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर कुल अपराध की दर 258.1 है. इस मामले में बिहार का देश में 21वां स्थान है.बिहार पुलिस ने आंकड़े जारी कर दावा किया है कि आपराधिक वारदातों के मामले में दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही है.इस वर्ष एक जनवरी से सात अप्रैल तक पुलिस पर हमले के मामलों में 947 दोषियों की गिरफ्तारी की गयी है.लूट के मामलों में 697 और डकैती के मामलों में 281 दोषियों को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >