Akshara Singh से रंगदारी मांगने वाला हुआ गिरफ्तार, 50 लाख रुपये न देने पर दी थी हत्या की धमकी

Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह से रंगदारी मांगने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस शख्स ने अक्षरा सिंह को दो दिन के भीतर 50 लाख रुपये न देने पर जान से मरने की धमकी दी थी.

Akshara Singh: बिहार में नेताओं और अभिनेताओं को धमकी मिलने का सिलसिला जारी है. कुछ दिन पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिली थी. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. अब भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है. उनसे फोन पर 50 लाख रुपये मांगा गया था. इस मामले में अक्षरा ने पटना के दानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

इस जिले से एक संदिग्ध हुआ गिरफ्तार

अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को आरा से गिरफ्तार किया है. आगे की पूछताछ के लिए उसे पटना लाया गया है. डीआईजी राजीव मिश्रा ने मामले को लेकर रंगदारी वाली बात से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच हमें यह पता चला कि भोजपुरी एक्ट्रेस को किसी कार्यक्रम में बुलाया गया था. फिर किसी कारणवश आयोजकों के साथ उनका विवाद हो गया था. इस कारण आयोजकों की टीम से ही किसी शख्स ने अक्षरा सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी.

देर रात आया था फोन

अक्षरा सिंह ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई थी उसके मुताबिक उनके फोन पर 11 नवंबर की देर रात 12:20 और 12:21 बजे यानी एक मिनट के अंदर दो धमकी भरा फोन आया. ये दोनों कॉल अलग-अलग नंबर से आया था. भोजपुरी एक्ट्रेस के मुताबिक कॉल करने वाले ने कहा था कि 50 लाख रुपये दे दो. तुम्हारे पास सिर्फ दो दिन का वक्त है. अगर समय पर पैसा नहीं मिला तो जान से मार देंगे.

इसे भी पढ़ें: ‘बिहार में अब वह सरकार नहीं है जो…’, पीएम मोदी ने लालू यादव पर बोला हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >