VIDEO : 'भगवान नरेंद्र मोदी का भव्य मंदिर पटना में बनाएंगे', बिहार का किन्नर समाज कर रहा तैयारी

VIDEO : 'भगवान नरेंद्र मोदी का भव्य मंदिर पटना में बनाएंगे', बिहार का किन्नर समाज कर रहा तैयारी

PM Narendra Modi Temple : बिहार के किन्नर समाज ने पटना में पीएम मोदी का भव्य मंदिर और आश्रम बनाने की मांग की है. जानिए पूरा मामला...

PM Narendra Modi Temple : बिहार में किन्नर समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में भव्य मंदिर और आश्रम बनाने की मांग की है. किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक के बाद ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन एक्ट बनाने और सचिवालय में मिले सम्मान को लेकर समाज के प्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की है.

जानकारी के अनुसार आजादी के बाद पहली बार बिहार के सचिवालय में बीते 29 जुलाई को किन्नर कल्याण बोर्ड की औपचारिक बैठक आयोजित की गई थी. इसमें भाग लेने के बाद किन्नर समाज के प्रतिनिधि रंजन कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन एक्ट पारित होने के बाद ही किन्नरों को यह सम्मान और अधिकार मिल सका है. उन्होंने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सम्राट चौधरी की सरकार का आभार जताया है.

पटना में बनेगा पीएम मोदी का मंदिर

रंजन कुमार के बयान का यह वीडियो आज सामने आया है. इसमें उन्होंने मांग रखी है कि पटना में भगवान नरेंद्र मोदी का बड़ा आश्रम और भव्य मंदिर बनाया जाए, जिसमें किन्नर समाज के लोग ही पुजारी होंगे. उन्होंने कहा कि यदि सरकार मंदिर नहीं भी बनाएगी, तो किन्नर समाज खुद पैसे जुटाकर पटना में मंदिर का निर्माण कराएगा.

बीपीएससी से एसडीएम और डीएसपी बनेंगे किन्नर

बैठक में मंत्री डॉ. साधना गुप्ता और अपर मुख्य सचिव श्रीनिवासन मौजूद रहे. बैठक के दौरान किन्नर समाज के कल्याण, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा हुई. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बीपीएससी के माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग एसडीएम और डीएसपी के पदों पर भी सेवा देते दिखेंगे.

बिहार की यह खबरें भी पढ़ें :

पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल

भरत तिवारी एनकाउंटर केस : STF जवान की गिरफ्तारी पर माता-पिता बोले-अब सामने आएगा सच, दोषियों को फांसी हो; CM सम्राट पर जताया भरोसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजनी पांडेय

अंजनी पांडेय 10 से अधिक वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों से लेकर राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरों के संपादन-प्रकाशन के साथ ही न्यूज़रूम ऑपरेशन्स, सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन और पब्लिक मैसेजिंग का भी व्यावहारिक अनुभव. कंटेंट डेवलपमेंट, ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और ऑडियंस इंगेजमेंट में विशेषज्ञता. गूगल-रॉयटर्स से डिजिटल जर्नलिज्म और AI से जुड़े विषयों पर प्रमाणिकता हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >