पीएम मोदी ने बिहार की धरती से जो वादा किया उसे पूरा किया, जदयू नेता बोले- सभी आंतकी खत्म होंगे

PM Modi: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार की धरती से कहा था कि अब आतंकियों के पनाहगार को सख्त सजा देंगे. उन्होंने उस वादा को निभा दिया है.

PM Modi: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और उसके बाद सीजफायर को लेकर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से आतंकियों को ध्वस्त करने की हुंकार भरी थी, जिसे पूरा किया गया. उन्होंने कहा कि मधुबनी में पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकी समूहों और उनको पनाह देने वाले पनाहगारों को भी ध्वस्त करेंगे. हमने पाकिस्तान के किसी भी नागरिक को खरोंच लगे बिना आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. स्वाभाविक है कि देश के सैन्य पराक्रम पर हमें गर्व है.

हमें किसी की मध्यस्थता स्वीकार नहीं है

नीरज कुमार ने कहा कि बिहार के एक लाल ने इस दौरान शहादत भी दी है. उन्होंने कहा कि जब तमाम राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार को अधिकृत कर दिया तो अलग-अलग नजरिया बनाने का किसी को अधिकार नहीं है. जदयू के प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने साफ कर दिया है कि हमें किसी की मध्यस्थता स्वीकार नहीं है. दुनिया में भारत की सामरिक शक्ति का एहसास सभी को है. देश में पहली बार हुआ कि सेना के तीनों अंगों ने एकसाथ सामरिक रूप से हमला किया. पाकिस्तान ने पहले संपर्क किया और उसके बाद सीजफायर की बात की. इसके बाद विचार कर निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विशेष सत्र की मांग पर क्या बोले जदयू नेता

नीरज कुमार ने कहा कि यह देश का पुरुषार्थ है. इस देश का इतिहास है कि आतंकवाद के खिलाफ हम दलीय सीमा से ऊपर उठकर राष्ट्र के हित में विचार करते हैं. यह हमारी परंपरा का अंग रहा है. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने विपक्ष के संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग पर कहा कि अभी देश को विशेष सत्र की नहीं, स्वाभिमान सत्र की जरूरत है. हमें इसी पर कायम रहना चाहिए. उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए. सीजफायर के बाद उसके उल्लंघन की सूचना है. अभी देश के स्वाभिमान पर कायम रहना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 100000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >