बिहार चुनाव से पहले RJD में बड़ी फूट! गयाजी में पीएम मोदी के मंच पर दिखे राजद के दो विधायक

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया से बिहार को 13 हजार करोड़ की सौगात दी और कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया. मंच पर दो आरजेडी विधायक भी नजर आए, जिनके बीजेपी जॉइन करने की अटकलें हैं. पढ़ें पूरी खबर…

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी बिहार के दौरे पर है. आज वे गयाजी पहुंचे हैं. यहां से उन्होंने बिहार को 13 हजार करोड़ की सौगात दी है. गया से पीएम मोदी ने बिना बोले लालू यादव को सबसे बड़ा झटका दे दिया है. गया जी में राजद के दो विधायक पीएम मोदी के मंच पर दिखे. RJD विधायक विभा देवी और प्रकाश वीर मंच पर दिखायी दिए. नवादा से राष्ट्रीय जनता दल की विधायक विभा देवी हैं, जो राजवल्लभ प्रसाद यादव की पत्नी हैं, जबकि रजौली से विधायक प्रकाश वीर भी मंच पर मौजूद थे. ये भी राजद से ही हैं. माना जा रहा है कि आज ही दोनों राजद छोड़ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

13000 करोड़ रुपए की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गयाजी से राज्य को 13 हजार करोड़ की सौगात दी है. पीएम ने लगभग 13000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इसके साथ ही उन्होंने गयाजी-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. गयाजी में कार्यक्रम होने के बाद पीएम मोदी बेगूसराय जिले के सिमरिया जाएंगे. यहां वे गंगा नदी पर बना औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे. बेगूसराय में पीएम करीब 15 मिनट रुकेंगे, फिर वापस गयाजी होकर पश्चिम बंगाल की ओर रवाना हो जाएंगे. 

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा मुंगेर में जारी 

दूसरी तरफ, मुंगेर शहर में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का रोड शो जारी है. सड़कों पर युवाओं और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिख रहा है. कई लोग उनके काफिले के पीछे दौड़ते नजर आए. यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है. स्वागत के लिए आरजेडी नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुकेश यादव घोड़े पर सवार होकर पहुंचे. राहुल और तेजस्वी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े दिख रहे हैं, जिनमें बच्चों की मौजूदगी भी रही.

ALSO READ: Bihar Weather: पीएम मोदी और राहुल गांधी के कार्यक्रम में बारिश बनेगी बाधा? कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >