PM Kisan Yojana: बिहार के 74 लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर, कृषि मंत्री बोले- ‘आज उत्सव दिवस है…’

PM Kisan Yojana: बिहार के किसानों को पीएम मोदी किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी गई है. 74 लाख किसानों के खाते में आज 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए. इसे लेकर पटना में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे.

PM Kisan Yojana: बिहार के 74 लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आज किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त जारी की गई. इसे लेकर आज राजधानी पटना के बापू सभागार में भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था. जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद ही मौजूद रहे. इस दौरान कार्यक्रम को किसान उत्सव दिवस के रूप में आयोजित किया गया.

बिहार में हो रहा है अच्छा काम

वहीं, पटना पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, आज किसान उत्सव दिवस है. किसानों की आय बढ़ाने का लगातार प्रयास हो रहा है. यह मेरा सौभाग्य है कि आज मैं इस कार्यक्रम में बिहार की इस पवित्र धरा पर आया हूं. किसानों की आय बढ़े इसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि के साथ-साथ लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपये की फर्टिलाइजर सब्सिडी किसानों को दी जाती है. हर एक क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है. बिहार सरकार अच्छा काम कर रही है, जिससे बिहार आगे बढ़ रहा.

इस बार हटाई गई फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता

इधर, इस बार सबसे अहम बदलाव यह है कि केंद्र सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को हटा दिया है, जिससे राज्य के वे किसान भी लाभान्वित होंगे, जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई थी. अब तक बिहार में सिर्फ 4 लाख किसानों ने ही रजिस्ट्री कराई थी, जिसके कारण बड़ी संख्या में किसान 20वीं किस्त पाने से वंचित रह जाते. हालांकि, अनिवार्यता हटाने के बाद 74 लाख किसान को फायदा पहुंचा.

Also Read: Tourist Places In Bihar: मानसून का लेना है मजा तो आ जाइये यहां की वादियों में… झीलें, पहाड़, वॉटरफॉल देख हो जायेंगे रोमांचित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >