आगे बढ़ें खिलाड़ी, सुविधाएं देगी सरकार : नड्डा

जेपी नड्डा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बिहार के पैरालिंपिक खिलाड़ियों को किया सम्मानित दिलायी पार्टी की सदस्यता

जेपी नड्डा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बिहार के पैरालिंपिक खिलाड़ियों को किया सम्मानित दिलायी पार्टी की सदस्यता संवाददाता, पटना. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा है कि आप पूरी हिम्मत के साथ आगे बढ़ें. केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार आपके साथ है. सरकार आपको प्रशिक्षण के साथ सारी सुविधाएं उपलब्ध करायेगी. वे शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पेरिस पैरालिंपिक मेडल प्राप्त खिलाड़ी शैलेश कुमार और शरद कुमार, अंतरराष्ट्रीय मेडल प्राप्त खिलाड़ी गजेंद्र कुमार, अमिशा प्रकाश, सिंटू कुमार, मोहम्मद शमीम, मानसी, ऑब्जर्वर शिवाजी कुमार सहित 108 खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे थे. इस समारोह में 20 चर्चित खिलाड़ियों को भाजपा की सदस्यता भी दिलायी गयी. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा-नीत एनडीए सरकार ने देश में खेलों को बढ़ावा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >