PKL 2024: शुभम के कंधे होगी पटना पाइरेट्स टीम की जिम्मेदारी, प्रो कबड्डी में ये होंगे उप-कप्तान

PKL 2024: प्रो कबड्डी सीजन 11 के लिए पटना पाइरेट्स ने डिफेंडर (राइट कॉर्नर) शुभम शिंदे को कप्तान और अंकित (लेफ्ट कॉर्नर) को उप-कप्तान बनाने की घोषणा की है. 18 अक्टूबर 2024 से शुरू होने वाली कबड्डी की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में अपनी चौथी जीत के लिए ये दोनों टीम का नेतृत्व करेंगे.

PKL 2024: प्रो कबड्डी सीजन 11 के लिए पटना पाइरेट्स ने डिफेंडर (राइट कॉर्नर) शुभम शिंदे को कप्तान और अंकित (लेफ्ट कॉर्नर) को उप-कप्तान बनाने की घोषणा की है. 18 अक्टूबर 2024 से शुरू होने वाली कबड्डी की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में अपनी चौथी जीत के लिए ये दोनों टीम का नेतृत्व करेंगे.

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के कोलकेवारी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय शुभम शिंदे अपने सकारात्मक स्वभाव और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं. उनकी अनूठी डिफेंडिंग शैली ने हमेशा उनकी टीम को जीतने में मदद किया है. शुभम ने प्रो-कबड्डी में 100 से अधिक खेले हैं और उनके पास अपनी साख का समर्थन करने के लिए कई प्रभावशाली रिकॉर्ड भी दर्ज है.

अंकित को मिली उप-कप्तान की जिम्मेदारी

प्रो कबड्डी में 23 से ज़्यादा मैच खेल चुके 25 वर्षीय अंकित उप-कप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व करेंगे. मैचों के दौरान अंकित की स्फूर्ति और गति टीम के लिए एक अहम भूमिका निभाएगी. शुभम के कप्तान और अंकित के उप-कप्तान के साथ, पटना पाइरेट्स सीजन 11 का खिताब जीतने के लिए तैयार है.

पटना पाइरेट्स के सीईओ ने क्या कहा?

कप्तान और उप-कप्तान के नाम की घोषणा करते हुए, पटना पाइरेट्स के सीईओ पवन राणा ने कहा की, एक टीम के तौर पर हमने हमेशा अपने प्रशंसकों और समर्थकों के लिए बेहतरीन कबड्डी को बढ़ावा दिया है. शुभम शिंदे की कप्तानी और उप-कप्तान के तौर पर अंकित के समर्थन में, एक टीम के रूप मे हम अपना चौथा चैंपियनशिप खिताब जीतने को उत्साहित हैं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

Also Read: बिहार में पहली बार एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी, सीएम नीतीश आज ‘ट्रॉफी गौरव यात्रा’ को दिखाएंगे हरी झंडी

इन खिलाड़ियों का मिलेगा समर्थन

सबसे सफल टीमों में से एक पटना पाइरेट्स, शुभम शिंदे की अगुआई वाली एक मजबूत टीम है. यह टीम कबड्डी प्रशंसकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है. टीम को अंकित, संदीप कुमार, अयान, दीपक, साहिल पाटिल, नवदीप, अभिनंद सुभाष, कुणाल मेहता, सुधाकर एम, मनीष, गुरदीप, त्यागराजन युवराज, बाबू मुरुगासन, दीपक राजेंद्र सिंह, मीतू, देवांक, प्रशांत कुमार राठी, सागर, अमन, प्रविंदर, जंग कुन ली, हामिद मिर्जाई नादर का समर्थन मिलेगा.

पहली बार 2016 में मिली थी जीत

प्रो कबड्डी में पटना पाइरेट्स का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है. टीम को पहली बार 2016 में चैंपियन का ताज पहनाया गया था और टीम ने लगातार 3 बार चैंपियन खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. इस तरह का रिकॉर्ड बनाने वाली यह अब तक की एकमात्र टीम है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >