Patna Zoo: पटना के चिड़ियाघर में दोबारा शुरू होगी बंद पड़ी टॉय ट्रेन की सुविधा, राज्य सरकार से मिल चुकी है स्वीकृति

Patna Zoo: पटना के चिड़ियाघर में काफी लंबे समय से टॉय ट्रेन की सुविधा लोगों को नहीं मिल रही. जल्द ही यह सुविधा लोगों के लिए शुरू होने वाली है. कैबिनेट की तरफ से 581.73 लाख रुपए की स्वीकृति भी दे दी गई है.

Patna Zoo: संजय गांधी जैविक उद्यान यानी कि पटना जू में बंद पड़ी टॉय ट्रेन की सुविधा को जल्द ही दोबारा शुरू किया जाएगा. इसके लिए राज्य कैबिनेट से 581.73 लाख रुपए की फाइनेंशियल अप्रूवल दी गई है. टॉय ट्रेन के फिर से परिचालन के क्रम में नामांकन के आधार पर दानापुर रेल मंडल, पूर्व मध्य रेलवे के माध्यम से आवश्यक निर्माण और संरचनात्मक कार्य कराए जायेंगे.

क्यों टॉय ट्रेन को फिर किया जाएगा शुरू?

जानकारी के मुताबिक, इसमें ब्रिज रिटेनिंग वाल, ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण के साथ-साथ अन्य जुड़े हुए काम भी शामिल हैं. इन सभी काम के लिए कैबिनेट से कुल 581.73 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है. बच्चों के ट्रेन सफर को सुरक्षित, रोचक और यादगार बनाने के उद्देश्य से टॉय ट्रेन को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है. प्रस्तावित टॉय ट्रेन का ट्रैक 3.7 किलोमीटर लंबा होगा.

कितने यात्रियों के बैठने की होगी व्यवस्था?

पटना जू में यह नया आकर्षण का केंद्र बन सकेगा. यह ट्रेन चिल्ड्रेन स्टेशन से शुरू होकर हाइना पिंजरा, जू हॉस्पिटल, आहार गोदाम, शेर, बाघ और भालू के पिंजरे से गुजरते हुए पक्षी पिंजरा तक जाएगी. ट्रेन में टोटल चार बोगियां होंगी, जिनमें हर बोगी में 20 से 30 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी. नई टॉय ट्रेन में मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाले बैट्री ऑपरेटेड और इको-फ्रेंडली इंजन लगाये जायेंगे, जिससे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा.

क्यों बंद कर दिया गया था टॉय ट्रेन?

साल 2015 में टॉय ट्रेन के चलाने पर रोक लगा दी गई थी. दरअसल, पहिए बार-बार ट्रैक से उतरने की घटनाएं सामने आ रही थीं. इसलिए परिचालन बंद कर दिया गया था. लेकिन एक बार फिर लोगों को यह सुविधा मिलने वाली है. पटना जू में लगातार नई-नई सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां पहुंचे. फिलहाल, बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार के 12 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, झेलना पड़ेगा कोहरे का टॉर्चर, जानिए कैसा रहेगा तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >