पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बिजली गिरने की भी चेतावनी

Patna Weather Update: पटना समेत बिहार के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

Patna Weather Update: पटना में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. एक ओर भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी तो दूसरी ओर तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

तेजी से बढ़ रहा मानसून, जल्द मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अगले दो से तीन दिनों के भीतर इसके और सक्रिय होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी तथा पूर्वोत्तर भारत में मानसून की प्रगति का असर जल्द ही बिहार में देखने को मिल सकता है, जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है.

इन जिलों में तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी

सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

पटना समेत कई जिलों में मौसम रहेगा खतरनाक

IMD अलर्ट

पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन जिलों के लिए भी आंधी और बिजली गिरने को लेकर IMD ने चेतावनी जारी की है.

42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, भीषण गर्मी से बढ़ेगी परेशानी

आंधी और बारिश की संभावना के बावजूद दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा. बक्सर, भोजपुर, रोहतास, पटना, गया और नालंदा में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

हीट स्ट्रोक का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी

विशेषज्ञों के अनुसार तेज गर्मी और लू के कारण हीट स्ट्रोक, सिरदर्द, चक्कर आना, शरीर में कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है.

कुछ दिनों में बदल सकता है मौसम का पूरा मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों (IMD Bihar Alert) का मानना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है और मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है.

ALSO READ: बिहार के इन 27 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया 7 से 9 जून तक कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >