Breaking: पटना के VIP इलाके में मिली लाश, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

Patna Crime: पटना के VIP इलाके हार्डिंग रोड पर एक शव मिलने से सनसनी. सचिवालय थाना पुलिस और SDPO अनु मौके पर पहुंचीं, मामले की जांच जारी है.

Patna Crime News: राजधानी के वीआईपी इलाके में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मामला सचिवालय थाना क्षेत्र के हार्डिंग रोड का है. शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.

SDPO अनु ने दी मामले की जानकारी

मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनु पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कराई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें.

SDPO अनु ने बताया कि अभी तक शव की आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच होने का अनुमान है. शव की पहचान कराने की प्रक्रिया जारी है. मामले की जांच के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

खबर अपडेट हो रही है...

ALSO READ: पटना नगर निगम का एक्शन, प्रॉपर्टी टैक्स चोरी पर सख्ती, बिजली कनेक्शन के डेटा से होगी जांच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >