पटना में चालान कटा तो बकाया जुर्माने ने किया हैरान, 'रख लिजिए, नयी खरीद लेंगे' कहकर चला गया स्कूटी वाला

Patna Traffic Police: पटना में ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट के स्कूटी से जा रहे एक चालक को पकड़ा तो उसने बकाया जुर्माने की राशि बताकर सबको चौंका दिया. जब बकाया जमा करने कहा गया तो वह स्कूटी छोड़कर घर चला गया.

पटना में जब बिना हेलमेट पहले स्कूटी चलाकर जा रहे एक व्यक्ति को वाहन जांच कर रही ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा तो खुद पुलिस भी कई हकीकत जानकर दंग रह गयी. उस गाड़ी का पहले भी चालान कट चुका था. लेकिन बकाया चालान की रकम इतनी मोटी थी कि स्कूटी वाले ने पुलिस को यह तक कह दिया कि वो उसकी गाड़ी ही रख ले. वह दूसरी गाड़ी खरीद लेगा. कृष्णा घाट के पास की यह घटना है.

पहले से 45 हजार का जुर्माना था बकाया

सुल्तानगंज इलाके के रहने वाले एक स्कूटी चालक को बिना हेलमेट के होने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने कृष्णा घाट के पास पकड़ा. इसके बाद उसके कागजात की जांच की गयी तो अधिकांश कागजात फेल थे. साथ ही गाड़ी पर पहले से 45 हजार का जुर्माना बकाया था. इसके बाद पुलिस ने उसकी गाड़ी को जब्त कर लिया और उसे चालान जमा करने की सलाह दी गयी.

ALSO READ: बिहार में अब बचे हैं केवल तीन हथियारबंद नक्सली! तीनों को मिटाने की तारीख भी हो गयी तय

स्कूटी को रख लें, पैसा आने पर दूसरी खरीद लेंगे… बोला चालक

चालक ने पुलिस की काफी देर तक स्कूटी को लौटाने का आग्रह किया. लेकिन पुलिसकर्मियों ने नियमों का हवाला देकर उसे पहले जुर्माने की राशि जमा करने को कहा. इसके बाद चालक ने कहा कि वह उनकी स्कूटी को रख लें, पैसा आने पर बाद में दूसरी खरीद लेगा. क्योंकि चालान की इतनी राशि वह जमा नहीं कर सकता है. इसके बाद वह ऑटो पकड़ कर सीधे अपने सुल्तानगंज इलाके में स्थित अपने घर चला आया.

ट्रैफिक पुलिस ने क्या कहा

ट्रैफिक एएसआइ आशा सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट के कारण उसे पकड़ा गया था. बाद में जब जांच की गयी तो उस पर 45 हजार रुपयों का जुर्माना पहले से था. इसके बाद उसकी गाड़ी को जब्त कर जुर्माने की राशि जमा करने की सलाह दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >