PATNA TODAY : पटना में आज भी बादल छाये रहेंगे, दो दिन बाद बढ़ेगी गर्मी, ओपीडी का भी जानें हाल

PATNA TODAY : पटना जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. शहर का मौसम कैसा रहेगा, कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.

PATNA TODAY : शहर के मौसम में अगले दो दिनों में बदलाव के आसार हैं. उत्तर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान बढ़ने के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पटना सहित दक्षिण बिहार के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है. पटना सहित अन्य भागों में मौसम का मिलाजुल प्रभाव देखने को मिलेगा. 16 मई तक अलग-अलग भागों में वज्रपात और मेघ गर्जन और तेज हवा चलने के साथ वर्षा की गतिविधियां बनी रहेगी. मंगलवार को पटना के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी पटना का अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. अगले 24 घंटों के दौरान पटना में हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है. पटना सहित अन्य भागों में नमी युक्त हवा के कारण उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा.

बुधवार ओपीडी: पीएमसीएच में ये डॉक्टर्स ओपीडी में रहेंगे मौजूद
1: दंत रोग : डॉ अनू
2: इएनटी : डॉ विवेक कुमार
3: नेत्र रोग : डॉ आलोक, डॉ रेनुका
4: गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी : डॉ शिशिर कुमार
5: कैंसर : डॉ प्रो. रवि ब्याहूत
6: मेडिकल ऑन्कोलॉजी : डॉ अविनाश उपाध्याय
7: गायनोकोलॉजी : डॉ प्रो. मीनू शरण
8: मेडिसिन : डॉ राजन कुमार
9: ऑर्थोपेडिक्स : डॉ राजीव आनंद
10: शिशु रोग : डॉ प्रो. हेमंत कुमार
11: स्किन रोग : डॉ पंकज कुमार तिवारी, डॉ गोपाल प्रसाद, डॉ शिवांगी सिंह
12: किडनी रोग : डॉ हर्षवर्धन, डॉ रामाजारम यादव, डॉ मंजीबुल्लम अंशारी, डॉ रश्मि सिंह, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ नंदनी
शहर में आज
जागरूकता कार्यक्रम : पोथी-पत्री, 11: 30 बजे, एमिटि संस्थान, पटना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket trivedi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >