पटना में 'जाको राखे साइयां', मासूम के गले में घंटों बैठा रहा नाग, फिर बिना नुकसान पहुंचाए चला गया

पटना में एक अनोखी घटना ने सबको हैरान कर दिया। 5 साल के बच्चे के गले में 4 फीट लंबा सांप लिपट गया। करीब एक घंटे तक बच्चा और सांप की यह स्थिति बनी रही, लेकिन चमत्कारिक रूप से बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ।

पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड के बुद्धआचक गांव में सोमवार सुबह एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. मायके आई एक महिला जब सुबह सोकर उठी तो देखा कि उसका पांच वर्षीय बेटा बिस्तर पर सो रहा है और उसके गले में करीब चार फीट लंबा नाग लिपटा हुआ है. सांप बच्चे के चेहरे के सामने फन फैलाकर बैठा था. यह दृश्य देखकर मां के होश उड़ गए.

एक घंटे तक गले में लिपटा रहा नाग

परिजनों के अनुसार, करीब एक घंटे तक सांप बच्चे के गले में लिपटा रहा. घर के लोग डर के कारण न तो सांप को हटाने की हिम्मत जुटा सके और न ही बच्चे को छू पाए. सभी लोग दूर खड़े होकर बच्चे की सलामती की दुआ करते रहे.

बच्चे के जागते ही टल गया बड़ा हादसा

करीब एक घंटे बाद जब बच्चे की नींद खुली तो वह रोते हुए अपनी मां की ओर बढ़ने लगा. बच्चे की हलचल से सभी की सांसें थम गईं, लेकिन चमत्कारिक रूप से नाग ने उस पर हमला नहीं किया. वह धीरे-धीरे बच्चे के गले से उतरकर कमरे से बाहर निकल गया. इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और मां ने बच्चे को गले लगा लिया.

पूरे गांव में मची अफरा-तफरी

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए. किसी ने भी सांप को छेड़ने की कोशिश नहीं की, क्योंकि हल्की सी चूक भी बच्चे की जान पर भारी पड़ सकती थी. करीब 60 मिनट तक पूरा गांव सांसें थामे इस घटना को देखता रहा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस घटना को चमत्कार बता रहे हैं और कह रहे हैं कि "जाको राखे साइयां, मार सके न कोय." इस घटना के बाद पूरे इलाके में यही चर्चा का विषय बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >