पटना जिला में 16, प्रखंडों में 17-18 जून को फिर लगेगा सहयोग शिविर, अब तक मिले 90% शिकायतों पर कार्रवाई

Patna News : पटना जिले में आयोजित पिछले 2 सहयोग शिविरों में आम लोगों की समस्याओं से संबंधित कुल 10,500 आवेदनों में से 90 प्रतिशत का निष्पादन संबंधित विभागों द्वारा किया जा चुका है. आगे भी मिलने वाले आवेदनों पर ससमय कार्रवाई के लिए डीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं. नीचे पढ़ें पूरी खबर...

Patna News: (प्रमोद झा की रिपोर्ट)
पटना जिले में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों से प्राप्त आवेदनों का तेजी से निपटारा किया जा रहा है. संबंधित विभागों को आवेदन भेजकर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पटना जिले में 15 मई और 2 जून को आयोजित सहयोग शिविरों में कुल 10 हजार 500 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है.

इन शिविरों में 18 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए थे. प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई कर समाधान किया जा रहा है.

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सहयोग शिविरों में प्राप्त शेष आवेदनों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से आवेदनों का निष्पादन नहीं करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध जिम्मेदारी तय करते हुए निलंबन सहित विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता सुनिश्चित करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें, ताकि आम लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

16 से 18 जून तक फिर लगेंगे शिविर

जिले में 16 जून को सहयोग शिविर तथा 17 और 18 जून को प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा. डीएम ने इन शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा.

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें.

ALSO READ: प्रभात खबर एक्सक्लूसिव: बिहार की बेटियों को गायब करनेवाले 3-लेवल के सिंडिकेट का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >