पटना में अब ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, 2000 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा 13 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड…

Patna Road News: केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, बिहार की राजधानी पटना में केंद्र सरकार 2000 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड रोड बनाने जा रही है. जिसकी लंबाई 13 किलोमिटर लंबी होगी.

Patna Road News: बिहार की राजधानी पटना में केंद्र सरकार 2000 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड रोड बनाने जा रही है. जिसकी लंबाई 13 किलोमिटर लंबी होगी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है. इसके योजना के माध्यम से न्यू बायपास पर अनीसाबाद से गुरुद्वारा मोड़ पर फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में इसका डीपीआर बनाया जा रहा है. कॉरिडोर का एलाइनमेंट भी लगभग तैयार कर लिया गया है. इस साल के अंतिम महीना तक इसकी निविदा जारी की जाएगी.

Also Read: पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन जाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य, जानें डिटेल्स…

सड़क निर्माण में तीन चार जगहों पर आ रहीं समस्याएं

बता दें कि नए एलिवेटेड सड़क के निर्माण में तीन-चार जगहों पर समस्याएं आ रही हैं. जिसका समाधान डीपीआर में किया जाएगा. नेशनल हाइवे 31 पर स्थित न्यू बायपास पर मेट्रो ट्रैक का भी निर्माण किया जा रहा है. इस कारण 90 फीट, खेमनीचक और जीरो माइल के पास एलिवेटेड रोड काफी ऊंचा बनेगा. मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन के बीच भी नए एलिवेटेड कॉरिडोर की ऊंचाई मौजूदा सड़क से 38 फीट ऊपर होगी.

Also Read: बड़ी पटन देवी मंदिर में बढ़ेंगी सुविधाएं, पर्यटकीय सुविधाओं के विकास के लिए 78.83 लाख की मंजूरी…

इस रोड में हमेशा बनी रहती है ट्रैफिक जाम की समस्या

बता दें कि इस रोड से रोजाना लाखों गाड़ियां गुजरती हैं. इस रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है, जिस कारणवश वाहनचालकों को 13 किलोमीटर का रास्ता तय करने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है. नया एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से यह समय कम हो जाएगा. साथ ही राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार आएगी.

रांची पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बोले- झारखंड के मुख्यमंत्री तो जासूस निकले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >