Patna Road Accident: पालीगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा दो लोगों की मौत

Patna Road Accident: बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज में रविवार को दो बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई. बाइक पर जा रहे दोनो कारोबारी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. मौके पर हाई दोनो की मौत हो गई.

Patna Road Accident: बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज में रविवार को दो बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई. बाइक पर जा रहे दोनो कारोबारी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. मौके पर हाई दोनो की मौत हो गई. 

दोनो बाइक सवार औरंगाबाद के लिए निकले थे

रविवार को पटना के पालीगंज अनुमंडल के जलपुरा गांव स्थित एनएच-139 पर एक सड़क हादसा हुआ. एक बाइक पर दो लोग सवार थे जिनको एक ट्रक ने कुचल दिया. इस हादसे में दोनो लोगों की मौत हो गई. पेशे से दोनो झूला के कारोबारी थे. रविवार को दोनो बाइक पर सवार होकर  औरंगाबाद जा रहे थे. उसी दौरान एक तेज रफ्तार में ट्रक ने उनको रौंद दिया, जिसके बाद मौके पर हाई उनकी मौत हो गई. 

ये भी पढ़े: सात अगस्त को होने वाला सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों का काउंसलिंग कार्य स्थगित

मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

मृतकों की पहचान अनवर अंसारी 50 वर्ष और नीतीश कुमार 23 वर्ष के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >