पटना : जनता पुस्तकालय शुरू, 32 बच्चे नि:शुल्क बैठकर करेंगे पढ़ाई, वाई-फाई की भी सुविधा

पटना जिले के मनेर प्रखंड में सोमवार को करीब 17 लाख रुपये की लागत से बने हाईटेक जनता पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया. यह पुस्तकालय विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए बेहतर माहौल प्रदान करेगा, जिसमें वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.

Inauguration Of Janta Library : पटना जिले के मनेर प्रखंड की ग्यासपुर पंचायत के सहालीचक में सोमवार को करीब 17 लाख रुपये की लागत से बने हाईटेक जनता पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया. बीडीओ सुधीर कुमार और पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया.

17 लाख से बनकर तैयार, आधुनिक सुविधाओं से लैस है पुस्तकालय

उद्घाटन के मौके पर बीडीओ सुधीर कुमार ने कहा कि पुस्तकालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. यहां विद्यार्थियों के लिए बेहतर पढ़ाई का माहौल उपलब्ध कराने के साथ वाई-फाई समेत आवश्यक आधुनिक संसाधनों की व्यवस्था की गयी है. करीब 17 लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय भवन तैयार किया गया है.

शिक्षा को बढ़ावा देना लक्ष्य : मुखिया

मुखिया जितेंद्र कुमार ने कहा कि गांव के विकास का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है. पंचायत के बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. पुस्तकालय के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए बेहतर माहौल मिलेगा.

उन्होंने कहा कि जनता पुस्तकालय को केवल एक भवन के रूप में नहीं, बल्कि गांव में शिक्षा और जागरूकता के केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा. पंचायत का समग्र विकास करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है.

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद

समाजसेवी शिव नारायण यादव ने कहा कि निजी पुस्तकालयों में पढ़ाई के लिए बच्चों से हर महीने 500 से 600 रुपये तक शुल्क लिया जाता है. वहीं जनता पुस्तकालय में 32 बच्चों के बैठकर दिन-रात नि:शुल्क पढ़ने की व्यवस्था की गयी है. इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी.

कार्यक्रम में मुखिया लाल किशोर राय, मुखिया प्रतिनिधि बोधनाथ, लक्ष्मण प्रसाद, मिथिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Also Read : मीठापुर-सिपारा में बनेगा दक्षिणी पटना का पहला आधुनिक पार्क, 3.97 करोड़ में मिलेंगी 8 बड़ी सुविधाएं, जानिए क्या-क्या होगा खास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुयेब खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >