Patna Pink Bus: सीएम नीतीश ने पिंक बसों को दिखाई हरी झंडी, कंडक्टर होंगी महिलाएं, देखिए तस्वीरें

Patna Pink Bus: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिंक बसों को हरी झंडी दिखा दी है, जिसके बाद आज से इसका परिचालन शुरू हो गया. सीएम नीतीश ने सुगम परिवहन को लेकर महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों एवं राज्य अन्तर्गत 166 डिलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया.

Patna Pink Bus: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुगम परिवहन को लेकर महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों एवं राज्य अन्तर्गत 166 डिलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया. परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1 अणे मार्ग से मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. 

बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बसों को रवाना करने के पहले बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध कराये जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली. राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 166 डिलक्स बसों का परिचालन शुरू किया गया है. इससे राज्य के अंदर यात्रियों का विभिन्न जगहों पर आना-जाना सुगम होगा. साथ ही उनका सफर आरामदायक होगा.

वहीं, पहले चरण में ये बसें राज्य के कुल 6 शहरों में चलेंगी. 20 बसों में पटना के लिए 8, दरभंगा के लिए 2, मुजफ्फरपुर के लिए 4, भागलपुर के लिए 2, गया के लिए 2 बसें और पूर्णिया के लिए 2 हैं. फिलहाल, पिंक बस के लिए महिला ड्राइवर नहीं मिल पाई है, इसलिए पुरूष ड्राइवर ही होंगे. तो वहीं पिंक बसों की कंडक्टर महिलाएं होंगी.

वहीं, इन बसों में सुविधाओं की बात करें तो, सीसीटीवी कैमरे के साथ पैनिक बटन होगा. चार्जिंग प्वाइंट भी दी गई है. साथ ही माइक की भी सुविधा है. हालांकि, ड्राइवर के ही हाथ में फीचर कंट्रोल की सुविधा होगी. इधर, पिंक बस के भाड़े की बात करें तो, रोजाना सफर करने वाली महिलाओं के लिए 6 रुपये से 25 रुपये तक का भाड़ा देना होगा. छात्राओं को महिने के पास के लिए महिलाओं को 400 रुपये तो वहीं कामकाजी महिलाओं को 550 रुपये देने पड़ेंगे.

बता दें कि, महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत 20 पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है. इससे महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी.

Also Read: Success Story: पॉपुलर होने के लिए छोड़ी थी पढ़ाई! आज लाखों में हैं फॉलोवर्स, बिहार की इस लड़की के सभी हैं दीवाने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >