बिहटा (पटना) से मोनू कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Patna Pacs Election Result : पटना के बिहटा में बुधवार को हुए पैक्स चुनाव मतदान एवं मतगणना के बाद घोषित परिणाम में देव कुमार पासवान को 160 मत प्राप्त हुए. वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहुल कुमार सिंह को 157 वोट मिले. इस प्रकार देव कुमार पासवान ने केवल तीन मतों के अंतर से जीत हासिल की. अन्य उम्मीदवारों में प्रमिला देवी को 103 मत तथा अर्णव कुमार को नौ मत प्राप्त हुए.
निर्वाची पदाधिकारी ने की परिणाम की घोषणा
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शिवजन्म राम ने चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने बताया कि मतदान एवं मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करायी गयी. प्रशासन की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई.
सदस्य पद पर भी चुने गए प्रतिनिधि
सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में सुनैना देवी, प्रमिला देवी, देवकरण पासवान, प्रभुपति मिश्रा तथा अभिषेक कुमार विजयी घोषित किए गए. सभी विजयी उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.
Pacs Election Result की खुशी में मनाया जश्न
परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया.
दिनभर बना रहा उत्साह का माहौल
पैक्स चुनाव को लेकर पूरे दिन श्रीचंदपुर पंचायत में उत्साह और गहमागहमी का माहौल बना रहा. मतदान केंद्रों और मतगणना स्थल पर लोगों की गतिविधियां लगातार बनी रहीं. परिणाम घोषित होने के बाद ग्रामीणों और समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की.
ALSO READ: अब बिहार में बनेगा सैटेलाइट टाउनशिप और हेली-टूरिज्म, घूमने का मजा होगा दोगुना
