पटना में दिनदहाड़े पिस्टल दिखा वार्ड पार्षद के पति से लूटे जेवरात, अपराधी फरार

Patna News: पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पिस्टल भिडाकर फतुहा के वार्ड पार्षद के पति से जेवरात लूट लिए गए. इसके बाद पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है. घटना के बाद पीड़ित ने दीदारगंज थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है. लुटेरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है. फिर भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है.

Patna News: (एस.के सिंह की रिपोर्ट) पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब आम लोग सड़क पर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. ताजा मामला शुक्रवार की सुबह आठ बज कर बीस मिनट की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने फतुहा के सात नंबर वार्ड पार्षद सुनीता गुप्ता की पति अनिल कुमार को निशाना बनाकर सोने की चेन और कीमती अंगूठी लूट ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

पिस्तौल भिड़ाकर लूट लिए जेवरात

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतुहा के गोविंदपुर मुहल्ले निवासी वार्ड पार्षद पति अनिल कुमार शुक्रवार सुबह करीब 8:20 बजे अपने घर से पटना जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में दीदारगंज गंगा बृज पुल के पास एक काले रंग की केटीएम मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके स्कूटी बाइक में पैर से मार कर गिरा दिया और बदमाशों ने अचानक हमला करते हुए पिस्तौल भिड़ाकर उनके गले से करीब 30 ग्राम वजन की सोने की चेन और 20 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी लूट ली. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. पीड़ित ने बताया कि दोनों अपराधियों की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष के बीच थी और वे काफी तेजी से वारदात को अंजाम देकर निकल गए.

पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल

घटना के बाद पीड़ित ने दीदारगंज थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है. लुटेरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है. फिर भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लचर साबित हो रही है. सुबह के समय व्यस्त सड़क पर हुई इस लूट की घटना ने पुलिस प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर गश्ती और निगरानी होती, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन बढ़ते अपराध को लेकर आम लोगों में भय और नाराजगी का माहौल बना हुआ.

Also Read: 1-2 कट्ठा जमीन वाले किसान भी करा लें फार्मर रजिस्ट्री, नहीं तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >