जेपी गंगा पथ पर बनाया जाएगा वेंडिंग जोन, फुट ओवरब्रिज और मिलेंगी ये सुविधाएं भी, जानिए पूरी प्लानिंग

Patna News: पटना में लगभग 36 जगहों पर वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए कई जगहों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है. इसके साथ ही फुट ओवरब्रिज, पीने का पानी, पार्किंग, टॉयलेट समेत तमाम सुविधाएं दी जायेंगी.

Patna News: पटना नगर निगम की ओर से पटना में करीब 36 वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं. इनमें से पांच वेंडिंग जोन को अतिक्रमण मुक्त कर जमीन को विकसित किया जा रहा है. इसके अलावा शहर के अलग-अलग अंचलों में जरूरत के अनुसार 32 नए वेंडिंग जोन भी बनाए जा रहे हैं. इससे निगम को भी आय होगी. खासकर दीघा गोलंबर के पास रेलवे ब्रिज के किनारे खाली जमीन पर अतिक्रमण है. इसे हटाकर एरिया को साफ किया जा रहा है.

अतिक्रमण हटाने का काम शुरू

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार से ही अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. करीब 55 हजार वर्गफुट जमीन में मिट्टी भरकर समतल किया जाएगा. जेपी गंगा पथ पर लग रही दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही थीं. उन्हें यहां व्यवस्थित तरीके से बसाया जाएगा. गंगा पथ पर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी होने से अक्सर जाम की समस्या रहती थी. पार्किंग बनने से इस समस्या से राहत मिलेगी.

लोगों को दी जायेंगी ये सुविधाएं भी

पटना में वेंडिंग जोन के साथ फुट ओवरब्रिज, पीने का पानी, पार्किंग, टॉयलेट समेत अन्य जरूरी सुविधाएं भी दी जायेंगी. जानकारी के मुताबिक, पाटलिपुत्र अंचल में आने वाले खटाल गली को अतिक्रमण मुक्त कर करीब 36 हजार वर्गफुट वर्गाकार जमीन खाली कराई गई है. इस एरिया का नाम ‘द स्क्वायर स्ट्रीट’ रखा गया है. इसी एरिया में काठपुल मंदिर और मदरसा गली के पास भी वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी चल रही है.

पटना जंक्शन के पास भी बनेगा वेंडिंग जोन

पटना जंक्शन के आस-पास के इलाके को भी डेवलप किया जा रहा है. पुराने मल्टी लेवल पार्किंग के बगल में प्रेस गली को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. यहां भी वेंडिंग जोन डेवलप किया जा रहा है. नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि एमएलसीपी के बगल में जंक्शन एरिया के वेंडरों को शिफ्ट किया जायेगा.

नगर आयुक्त ने क्या बताया?

नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया, दीघा गोलंबर के पास करीब 55 हजार वर्गफुट जमीन पर आधुनिक वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है. यहां जेपी गंगा पथ के वेंडरों को व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने की सुविधा दी जाएगी. शहर के अन्य वेंडिंग जोन में भी वेंडर अपनी सुविधा के अनुसार जगह ले सकते हैं. वेंडर कार्ड के माध्यम से उन्हें बिहार सरकार की आठ योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा. यह व्यवस्था वेंडरों के लिए सुरक्षित और बेहतर विकल्प साबित होगी.

Also Read: तेजस, गरीब रथ, हमसफर एक्सप्रेस समेत प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल, देखिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >