Patna News: पटना में पूर्व डीआईजी के घर से लाखों की चोरी, शादी समारोह में गया था परिवार

Patna News: पटना में पूर्व डीआईजी के घर से चोरों ने लाखों की चोरी कर ली है. बता दें कि चोर कैश, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े. परिवार शादी समारोह में मधुबनी गया था.

Patna News: पटना में पूर्व डीआईजी स्व. विमलेंद्र कुमार सिन्हा के घर में चोरों ने लाखों की चोरी कर ली है. बता दें कि चोर कैश, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े. पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के देव रेसीडेंसी के फ्लैट नंबर-203 में चोरों ने सेंध लगाई है. इस मामले में विमलेंद्र कुमार सिन्हा के पुत्र ज्ञानेंद्र कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इस घटना को लेकर शनिवार को पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

पड़ोसियों ने दी घटना की जानकारी

पूर्व डीआईजी के बेटे ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पूरा परिवार 9 दिसंबर को शादी समारोह में मधुबनी गया हुआ था. 10 दिसंबर की सुबह पड़ोसी साकेत कुमार ने इस घटना की जानकारी परिजनों ने दी. जिसके बाद उनके बेटे मधुबनी से पटना पहुंचे. घर में अंदर आए तो देखे कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ था. कैश और जेवरात गायब थे.

Also Read: सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ी कार्रवाई, पटना से दो और अभ्यर्थी गिरफ्तार…

पुलिस ने क्या कहा?

बता दें कि इस मामले में शनिवार को पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला. इस संबंध में DSP दिनेश पांडेय का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >