आज का मौसम : पटना में मॉनसून मेहरबान अगले 48 घंटे में 2 डिग्री तक गिरेगा पारा

लंबे समय से उमस भरी गर्मी झेल रहे पटनावासियों को रविवार शाम बड़ी राहत मिली.

Patna News : लंबे समय से उमस भरी गर्मी झेल रहे पटनावासियों को रविवार शाम बड़ी राहत मिली. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सक्रियता से अचानक मौसम का मिजाज बदला और शहर में हुई तेज बारिश ने चिपचिपी गर्मी को दूर कर दिया. मौसम विभाग की मानें तो यह राहत अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी. सोमवार को भी शहर में बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश की पूरी संभावना है.

15 मिनट की बारिश ने दी बड़ी राहत

रविवार का दिन पटनावासियों के लिए मिला-जुला रहा. सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया. हालांकि, शाम होते-होते मौसम ने करवट ली. करीब 15 मिनट तक हुई तेज बारिश ने पूरे शहर का मिजाज ठंडा कर दिया. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम शहर में 1.0 एमएम बारिश दर्ज की गई.

अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने अगले कुछ दिनों के लिए राहत भरा अपडेट जारी किया है:

  • आज का मौसम: सोमवार को पटना और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर बूंदाबांदी और छिटपुट बारिश होने की संभावना है.
  • तापमान में आएगी गिरावट: अगले 48 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में कम से कम 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आने के आसार हैं. इससे उमस से और ज्यादा राहत मिलेगी.

रविवार को कैसा रहा पटना का तापमान? बारिश होने से पहले पटना सहित कई जिलों के तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई थी. रविवार को पटना का आधिकारिक तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:

  • अधिकतम तापमान: 36.0 डिग्री सेल्सियस.
  • न्यूनतम तापमान: 30.0 डिग्री सेल्सियस.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >