Patna News: बिजली मीटर रिचार्ज के लिए लिंक भेजा, 100 रुपये डालते ही खाते से उड़े 4 लाख

Patna News: पटना में साइबर अपराधियों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. बदमाशों ने बिजली मीटर बंद होने का डर दिखाकर एक व्यक्ति के खाते से 4 लाख रुपये उड़ा लिए, वहीं एक महिला भी करीब सात लाख की ठगी का शिकार हुई है.

Patna News (नितिश सिंह) : साइबर बदमाशों ने गौरीचक के रहने वाले चंदन कुमार को बिजली मीटर निष्क्रिय होने का झांसा दिया और उनके खाते से 4 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने चंदन को एक मैसेज भेजकर यह बताया कि उनका बिजली मीटर निष्क्रिय हो गया है. झांसे में लेने के लिए अपराधियों ने उन्हें एक लिंक भेजा और कहा कि इस लिंक के माध्यम से मात्र 100 रुपये का रिचार्ज कर दीजिए, जिससे मीटर चालू रहेगा. पीड़ित बदमाशों की चाल समझ नहीं पाए और उन्होंने उस लिंक के माध्यम से 100 रुपये का रिचार्ज कर दिया. ऐसा करते ही उनका मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट हैक हो गया, जिसके बाद बदमाशों ने खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए. इस संबंध में चंदन ने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है.

फुलवारी की शमशाद बेगम से भी 6.98 लाख की ठगी


इसी तरह का एक और मामला फुलवारीशरीफ की रहने वाली शमशाद बेगम के साथ भी प्रकाश में आया है. उनके अकाउंट से भी साइबर बदमाशों ने ठीक इसी कार्यशैली (मोडस ऑपेरंडी) का इस्तेमाल कर 6.98 लाख रुपये की निकासी कर ली.

साइबर थाने में मामले दर्ज, पर गिरफ्तारियां नहीं होने से लोग परेशान


पटना में इस तरह के साइबर फ्रॉड के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और पीड़ित परिवारों द्वारा लगातार साइबर थाने में केस भी दर्ज कराया जा रहा है. लेकिन, पुलिस द्वारा इन शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है, जिससे लोग परेशान हैं.

Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >