Patna News: दानापुर नासरीगंज घाट के पास गंगा में डूबी बालू लदी नाव, दो मजदूर लापता

Patna News: पटना में शुरू हुई आंधी पानी के कारण दानापुर नासरीगंज घाट के पास गंगा में बालू लदी नाव डूब गयी. इस घटना में दो मजदूर लापता है. एसडीआरएफ टीम पहुंच कर लापता मजदूर का शव को खोजबीन में जुट गई है.

Patna News: दानापुर से अब तक की सबसे बड़ी खबर आ रही है, जहां पर नासरीगंज घाट के पास रविवार को गंगा नदी में बालू लदी एक नाव तेज आंधी के कारण डूब गई. नाव पर मौजूद सात लोग डूब गए. हालांकि पांच लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल गए, लेकिन दो मजदूर लापता हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.

एसडीआरएफ टीम कर रही खोजबीन

एसडीआरएफ टीम पहुंच कर लापता मजदूर का शव को खोजबीन में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, फक्कर महतो घाट पर बाढ़ नियंत्रण कार्य के लिए उस पार से नाव से उजला बालू लाया जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव तेज हवा की चपेट में आने से असंतुलित होकर पलट गई. लापता मजदूरों की पहचान दियारा क्षेत्र के कसिमचक पंचायत निवासी भोला राय और राजा साव के रूप में हुई है.

शव की तलाशी जारी

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान में जुट गई हैं. फिलहाल एसडीआरएफ टीम ने दो बोट के जरिए लापता मजदूरों की खोजबीन जारी है. प्रशासन ने बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. पंचायत के सरपंच अनिल कुमार ने बताया कि पीपा पुल घाट से उजला बालू लेकर फक्कर महतो घाट पर घाट पर लाया जा रहा था.

तेज आंधी के कारण पलटी नाव

इसी दौरान हजमा टोली घाट के सामने बालू लदे नाव तेज आंधी में पलटी मार दी है. जिसमे नाविक राजा साव और मजदूर भोला राय लापता हो गए है, जबकि चंदन समेत पांच लोग बच कर निकल गया है. घाट पर लापता के परिजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया है.

Also Read: पटना समेत राज्य के 16 जिलों में आंधी के साथ बारिश शुरू, राज्य के 32 जगहों पर ठनका गिरने को लेकर रेड अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >