लापरवाही: पटना रेलवे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शौचालय समेत कई सुविधाएं बदहाल, मरीज परेशान

Patna News: पटना जंक्शन के करबिगहिया स्थित सेंट्रल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इन दिनों कई मूलभूत सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं।

Patna News: पटना जंक्शन के करबिगहिया स्थित सेंट्रल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इन दिनों कई मूलभूत सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं। इसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन अस्पताल में इसी मुद्दे को लेकर हंगामे की स्थिति बन रही है।

अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित शौचालय का दरवाजा लंबे समय से टूटा हुआ है, जबकि चौथे तल पर स्थित आर्थो वार्ड और मेल सर्जिकल वार्ड के पास का शौचालय का फ्लश खराब पड़ा है। इससे भर्ती मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी भारी असुविधा हो रही है।

मरीजों के परिजनों का कहना है कि शौचालयों की नियमित सफाई और मरम्मत नहीं होने से स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। दूसरे तल के शौचालय में दरवाजा टूटा होने के कारण विशेषकर महिला मरीजों और उनके परिजनों को काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। वहीं चौथे तल पर फ्लश खराब होने के कारण शौचालय में गंदगी और दुर्गंध बनी रहती है।

विशेषकर आर्थो वार्ड में भर्ती मरीजों को, जिनके पैर में चोट या फ्रैक्चर है, शौचालय का उपयोग करने में अत्यधिक परेशानी हो रही है। वृद्ध मरीज भी इस स्थिति से काफी प्रभावित हैं।

परिजनों ने बताया कि कई बार अस्पताल प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में रेलकर्मी, उनके परिजन और अन्य मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

आर्थो वार्ड में भर्ती एक मरीज के परिजन ने कहा कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए स्वच्छता और साफ-सुथरा वातावरण बेहद जरूरी है, लेकिन अस्पताल के शौचालयों की स्थिति बेहद खराब है। खराब फ्लश के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

इधर, ईसीआरकेयू के शाखा सचिव विजय कुमार और प्रवक्ता ए. के. शर्मा ने कहा कि मरीजों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से तुरंत शौचालयों की मरम्मत, टूटे दरवाजे बदलने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >