दिसंबर में शुरू हो जाएगा पटना का मल्टी मॉडल हब और सब-वे, स्विटजरलैंड का लगाया जा रहा है एस्केलेटर

Patna News: पटना स्मार्ट सिटी के तहत जीपीओ गोलंबर के पास बन रहे मल्टी मॉडल हब को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है. दिसम्बर में शुरू होने की पूरी संभावना है. इस काम तेजी से चल रहा है, ग्राउंड फ्लोर बन कर तैयार है.

Patna News: पटना स्मार्ट सिटी के तहत जीपीओ गोलंबर के पास बन रहे मल्टी मॉडल हब को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है. दिसम्बर में शुरू होने की पूरी संभावना है. इस काम तेजी से चल रहा है, ग्राउंड फ्लोर बन कर तैयार है. इसके ऊपरी तल का सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है. अभी पेंटिंग का काम चल रहा है. इसके बाद लाइटिंग, पानी, लिफ्ट आदि तैयार की जाएगी.

हालांकि, इसे इसी साल के जून तक तैयार किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश देरी हो गई. लेकिन, अब साल के अंतिम माह तक शुरू करने की तैयारी चल रही है. इसकी सीढ़ियां बन कर तैयार हैं. एस्केलेटर को भी लगा दिया गया है, लेकिन अभी निर्माणाधीन है. इसके शुरु होने से पटना जंक्शन पर वाहनों की भीड़ में कमी आएगी व ट्रेन से पटना जंक्शन आने वाले सब-वे होते हुए ट्रांसपोर्ट हब पहुंच कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाने के लिए वाहनों का उपयोग कर सकेंगे.

Also Read: प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति का ब्रेन हेमरेज से निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

स्विटजरलैंड से मंगाया गया है एस्केलेटर और ट्रैवलेटर

बकरी बाजार से पटना जंक्शन तक तैयार हो रहे 440 मीटर का सब-वे का काम भी चल रहा है. हालांकि, कुछ दिनों पहले बारिश का पानी भरने से काम बाधित रहा था. लंबे समय से चल रहे इस प्रोजेक्ट का सिविल वर्क कुछ ही दिनों में पूरा कर लिया जाएगा. खास बात यह है कि स्विटजरलैंड से एस्केलेटर, ट्रैवलेटर आदि मंगाया गया है. इस सब-वे के माध्यम से आप पटना जंक्शन तक पहुंच सकेंगे.

सिविल वर्क हो चुका है पूरा, बन चुकी है सुरंग

इसमें 118 मीटर ग्राउंड पर पाथ-वे है, जबकि 97 मीटर अंडरग्राउंड पाथ-वे है. करीब 320 मीटर का रास्ता सीधे जमीन के अंदर बने सुरंग से होते हुए जंक्शन के मुख्य भवन और महावीर मंदिर के दक्षिण की तरफ जाएगा. नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि सिविल वर्क पूरा हो गया है. सब-वे की सुरंग भी बन चुकी है. उसमें एक्सलेटर, ट्रेवलेटर व लिफ्ट लगना है, जिसका सामान आ गया है. अब उसकी फिटिंग का काम शुरू होगा. इस वर्ष के अंत तक इसे पूरा कर चालू कर दिया जायेगा.

वीडियो भी देखें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >