Patna News: बिहार के 11 जिलों में नये भवन में खुलेगा वन स्टाप सेंटर, जमीन चिन्हित करने के लिए डीएम को निर्देश

Patna News: बिहार के 11 जिलों में नये भवन में वन स्टाप सेंटर खुलेगा. जमीन चिन्हित करने के लिए डीएम को निर्देश दिया गया है.

Patna News: बिहार समाज कल्याण विभाग 11 जिलों में नया वन स्टाप सेंटर खोलेगा. नये सेंटर के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश मुजफ्फरपुर, गया, पूर्वी-पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, कटिहार, रोहतास, मधुबनी, कैमूर, औरंगाबाद, जमुई के डीएम को भेजा गया है, ताकि जल्द सेंटर का निर्माण हो सके. सरकार वन स्टाप सेंटर के माध्यम से हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं किशोरियों को एक ही छत के नीचे परामर्श , कानूनी सलाह, पुलिस, स्वास्थ्य संबंधित सहायता उपलब्ध कराना है. वर्तमान में लगभग सभी जिलों में सेंटर का संचालन किया जा रहा है. जहां हर दिन महिलाओं पर होने वाले हिंसा मामले का निबटारा होता है.

हिंसा पीड़ित महिलाओं को मिलती है सभी सुविधाएं

वन स्टाप सेंटर में किसी भी तरह की हिंसा से पीड़ित महिलाओं और किशोरियों को हर तरह की सुविधाएं दी जाती है. यहां के बाद मामले की छानबीन की जिम्मेदारी भी वन स्टाप सेंटर की हो जाती है. पिछले साल कुल आठ हजार से अधिक मामले दर्ज हुए, जिसमें छह हजार से अधिक का निबटारा किया गया. वहीं, आंकड़ों को देखे तो घरेलू हिंसा के मामले सबसे अधिक 5615 है. जिसमें दहेज, बलात्कार, तस्करी, दूसरी शादी, बाल विवाह व कार्य स्थल पर छेड़ाछाड़ के मामले सबसे अधिक है.

अब भी घरेलू हिंसा से महिलाएं अधिक परेशान

वन स्टाप सेंटर व स्थानीय थानों में पहुंचने वाले मामलों में घरेलू हिंसा के मामले सबसे अधिक दर्ज हो रहे है. विभाग के माध्यम से घरेलू हिंसा रोकने और महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसमें सभी जनप्रतिनिधियों, स्कूल-कॉलेज के बच्चों को भी जोड़ा गया है, ताकि घरों के भीतर महिलाओं पर होने वाली हिंसा में पूर्ण रूप से विराम लग सकें.

Also Read: Exclusive: रमण-रौनक की एग्रो-टेक्निक तीन जिलों के 500 किसानों ने अपनायी, सेलिब्रिटी भी हुए दीवाने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >