पटना के इस जगह पर होगा साइबर थाने का नया पता, डीएम ने इन सरकारी भवनों के लिए भी दिए अहम निर्देश

Patna News: पटना के गांधी मैदान के पास साइबर थाने का नया भवन बनेगा. इसके अलावा जिले में 11 एसडीपीओ कार्यालय, आठ अग्निशामालय व भूमिहीन थानाें के अलावा ओपी, पुलिस लाइन के लिए जमीन की तलाश होगी.

Patna News: पटना के गांधी मैदान के पास साइबर थाने का नया भवन बनेगा. इसके अलावा जिले में 11 एसडीपीओ कार्यालय, आठ अग्निशामालय व भूमिहीन थानाें के अलावा ओपी, पुलिस लाइन के लिए जमीन की तलाश होगी. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले में भूमिहीन थानों, ओपी, पुलिस लाइन, अग्निशामालयों, नवसृजित कार्यालयों सहित सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लिए भूमि चिह्नित करने के कार्य में प्रगति की समीक्षा की.

उन्होंने अपर समाहर्ता को सीओ के माध्यम से कार्यों में तेजी लाते हुए मानकों के अनुसार उपयुक्त भूमि की जल्द उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि जमीन के हस्तानांतरण, एनओसी आदि के मामले में तेजी लायी जाये. अपर समाहर्ता को एक सप्ताह के अंदर ऐसे मामलों का निबटारा करने का निर्देश दिया.

डीएम ने जमीन खोजने में स्थिति का लिया जायजा

डीएम ने मसौढ़ी अनुमंडल में लहसुना, पिपरा, केवरा, पटना सदर व पटना सिटी अनुमंडल में चित्रगुप्त नगर, बाइपास, साइबर थाना, गांधी घाट थाना, गांधी सेतु, करभैया सहित विभिन्न थानों और ओपी के लिए, 11 नवसृजित एसडीपीओ के कार्यालय गांधी मैदान, राजीव नगर, शास्त्रीनगर, बिहटा, नौबतपुर, रामकृष्णा नगर, चौक, पुनपुन, बिक्रम, बख्तियारपुर व दीदारगंज, विभिन्न अनुमंडलों में पुलिस लाइन भवनों के निर्माण के लिए जमीन खोजने में अद्यतन स्थिति का जायजा लिया.

Also Read: बिहार के बच्चे अब स्कूलों में नहीं होंगे टॉर्चर, बनेगी एंटी चाइल्ड बुलिंग कमेटी, जानें कैसे करेगी काम

डीएम ने जमीन चिह्नित कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश

सभी संबंधित सीओ को तत्परता से जमीन चिह्नित करने की कार्रवाई करने की बात कही. एसडीओ व एसडीपीओ को चिह्नित जमीन पर थानों के भवन निर्माण में आ रही बाधा को तुरंत दूर करने व बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पुलिस लाइन के लिए 20-20 एकड़, अग्निशामालय के लिए 20 से 28 डिसमिल, थाने के लिए अलग-अलग रकबा के जमीन संबंधी प्रस्ताव मांगा गया है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >