Good News: अब दीघा से एम्स गोलंबर सहित इन चार मार्गों पर भी चलेंगी सिटी बसें, जानें क्या होगा रूट

Patna News: पटना परिवहन विभाग ने आर ब्लॉक से कंगन घाट तक नगर बस सेवा शुरू करने का निर्णय 14 अक्तूबर को लिया था. लेकिन, विभाग ने गुरुवार को दो मार्गों की जगह अब चार मार्गों पर नगर सेवा चलाने का निर्णय लिया है. आर ब्लॉक से कंगन घाट तक के अलावा दीघा से एम्स पटना गोलंबर तक भी नगर बस सेवा शुरू की जायेगी.

Patna News: पटना परिवहन विभाग ने आर ब्लॉक से कंगन घाट तक नगर बस सेवा शुरू करने का निर्णय 14 अक्तूबर को लिया था. लेकिन, विभाग ने गुरुवार को दो मार्गों की जगह अब चार मार्गों पर नगर सेवा चलाने का निर्णय लिया है. आर ब्लॉक से कंगन घाट तक के अलावा दीघा से एम्स पटना गोलंबर तक भी नगर बस सेवा शुरू की जायेगी. विभाग ने इससे पूर्व आम लोगों और वाहन मालिकों से इस पर आपत्ति और सुझाव 21 अक्तूबर तक मांगे हैं.

अगर किसी तरह की आपत्ति नहीं आयी, तो इन चारों मार्गों पर एक साथ सीएनजी और इलेक्ट्रिक नगर बसों का परिचालन शुरू हो जायेगा. विभागीय सूत्रों के मुताबिक आर ब्लॉक से कंगन घाट 25 किमी और दीघा से एम्स गोलंबर की दूरी 17 किमी है, जिसमें अप-डाउन मिलकर 12 से अधिक बसें चलेंगी.

कंगनघाट से आर ब्लॉक अप

गायघाट, कृष्णाघाट, पीएमसीएच, गांधी मैदान, एलसीटी घाट, दीघा घाट, स्टालिन नगर, कुर्जी बालू पर, राजीवनगर, न्यू पाटलिपुत्रा, इंद्रपुरी, महेश नगर, शिवपुरी, एसकेपुरी, पुनाईचक, दारोगा राय पथ मोड से होते हुए आर ब्लॉक तक.

Also Read: बिहार के बच्चे अब स्कूलों में नहीं होंगे टॉर्चर, बनेगी एंटी चाइल्ड बुलिंग कमेटी, जानें कैसे करेगी काम

आर ब्लॉक से कंगनघाट डाउन

दारोगा राय पथ मोड़, मोहनपुर पंप हाउस, पुनाईचक, एसकेपुरी, शिवपुरी, महेश नगर, न्यू पाटलिपुत्रा, इंद्रपुरी, राजीवनगर, कुर्जी बालू पर, स्टालिन नगर, दीघा घाट, एलसीटी घाट, गांधी मैदान, पीएमसीएच, कृष्णा घाट, गायघाट होते कंगनघाट तक.

दीघा से एम्स गोलंबर

अशोक राजपथ मोड़, रूपसपुर मोड, एम्स गोलंबर,

एम्स गोलंबर से दीघा

एम्स गोलंबर, रूपसपुर, अशोक राजपथ मोड़, दीघा घाट.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >